Breaking News

सूरजपुर@प्रशासन नहीं रोक पा रहा अवैध रेत का कारोबार

Share


-ओमकार पांडेय-
सूरजपुर 30 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। जिले में बालू का अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा है। सूरजपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत सोहागपुर में बालू माफिया दिन रात बालू का अवैध खनन कराकर मालामाल हो रहे हैं। बिना रायल्टी बालू निकाले जाने से सरकार को राजस्व का लाखों रुपये का चूना लगाया जा रहा है। रोक के बाद भी मशीनों से खनन कार्य कराया जा रहा है। जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ जानकर अनजान है। जिससे बालू माफिया नदियों का सीना चीर रहे हैं। जिले में बालू के अवैध खनन का खेल लंबे समय से चल रहा है। ग्राम पंचायत सोहागपुर में धड़ल्ले से खनन का कार्य जारी है।


Share

Check Also

छत्तीसगढ़@आवास योजना के भुगतान नियमों में बड़ा बदलाव, अब चार किस्तों में मिलेंगे रुपये

Share छत्तीसगढ़ 12 जून 2026। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत लाभार्थी आधारित …

Leave a Reply