Breaking News

बैकुण्ठपुर@5 ब्लाकों में 5 दिन चलेगा स्वच्छता अभियान

Share

बैकुण्ठपुर 29 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। नेहरू युवा केंद्र और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में पांच दिवसीय 27 से 31 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया जाएगा, यह कार्यक्रम कोरिया जिले के पांचों विकासखंड के नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवकों द्वारा चयनित 10-10 ग्रामों, कुल 50 ग्रामों में निर्धारित किया गया है, नेहरू युवा केंद्र के जिला अधिकारी पवन कुमार ने बताया की स्वच्छता अभियान कार्यक्रम तमाम युवा वर्ग में एक नई चेतना जागृत करेगा साथ ही उन चयनित गांव में समस्त ग्राम वासियों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करना लक्ष्य बनाया गया है।


Share

Check Also

बिलासपुर@40 साल… एक सुपरस्टार, एक दीवानाः बिलासपुर के चुट्टू अवस्थी ने संजय दत्त के जन्मदिन को बनाया सेवा का उत्सव

Share 1986 में लिया था संकल्प, 40 वर्षों से बिना रुके मना रहे हैं संजू …

Leave a Reply