Breaking News

प्रतापपुर@पद्मश्री माता राजमोहिनी देवी के संकल्प को छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों तक पहुंचाने के संकल्प के साथ पदयात्रा का समापन

Share


-सोनू कश्यप-
प्रतापपुर 29 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। प्रदेश में शराबबंदी की मांग लंबे समय से की जा रही है। कांग्रेस की घोषणापत्र में भी यह शामिल रहा है। इसके लिए समिति भी बनाई गई है, लेकिन तीन साल बाद भी समिति की रिपोर्ट सामने नहीं आई। इन सबके बीच शराबबंदी की मांग को लेकर आदिवासी बापू धर्म सभा श्री माता राजमोहिनी देवी के संस्था के अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह टेकाम व पदम श्री माता राज मोहनी देवी की पुत्री राम बाई के नेतृत्व में जनजागरण अभियान शुरू कर किया गया था । सैकड़ों ग्रामीणों के साथ पद्मश्री माता राजमोहिनी देवी आश्रम प्रतापपुर खोरमा आश्रम से सोनगरा आश्रम पदयात्रा शुरू की गई दो दिवसीय पदयात्रा का समापन सोनगरा आश्रम में किया गया इस दौरान संस्था अधयक्ष त्रिभुवन सिह टेकाम ने कहा पद्मश्री माता राजमोहिनी देवी के उद्देश्यों को छतीसगढ़ प्रदेश सहित अन्य राज्यों में नशामुक्ति शराबबंदी गौ हत्या के संबंध मे जनजागृति पदयात्रा लगातार जारी रहेगा समाज के युवा पीढç¸यों को प्रशासन दूर रखने का संकल्प लेकर समाज में फैली गंदगी को दूर किया जाएगा खादी का उपयोग कर स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने का भी संकल्प लिया जाएगा वहीं माता राम बाई ने शराबबंदी मांग को लेकर जनजागरण अभिया पहली बार शराब छोड़ाबो, गांव बचाबो का नारा देकर इसे आंदोलन का रूप दिया है। इस दौरान माता राजमोहिनी देवी आश्रम खोरमा से लेकर आश्रम सोनगरा तक यात्रा की पहुची इस दौरान प्रतापपुर धरमपुर सिंगल डोल होकर मानपुर होते हुए केरता में रात्रि विश्राम और उसके बाद फिर पुनः यात्रा प्रारंभ कर सोनगरा आश्रम में पद यात्रा का समापन किया किया गया इस दौरान अमृत सिंह मरावी गोविन्द राम उईके शयाम सुंदर प्रजापति शिवलाल सिह बाबु लाल पोया राजेन्द्र सिह दरसथ सिह रामकेवल बसंत पावले विदयासागर सिह रामचरित्र प्रजापति पूरन सिंह सहित सैकड़ों माता के अनुयाई पदयात्रा में शामिल थे


Share

Check Also

छत्तीसगढ़@आवास योजना के भुगतान नियमों में बड़ा बदलाव, अब चार किस्तों में मिलेंगे रुपये

Share छत्तीसगढ़ 12 जून 2026। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत लाभार्थी आधारित …

Leave a Reply