काकेर, 19 अक्टूबर 2022। राज्य शासन द्वारा गोधन न्याय योजना अतर्गत 20 जुलाई 2020 से 02 रूपये प्रतिकिलो की दर से गोबर खरीदी का कार्य प्रारभ किया गया है। इस योजना के क्रियान्वयन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। गौठानो मे गौठान समितियो द्वारा पशुपालको से गोबर खरीदी का कार्य किया जा रहा है तथा पन्द्रह दिवस के भीतर राशि भी उनके खाते मे हस्तातरित की जा रही है। गोबर बेचने पर पशुपालको की आय मे वृद्धि हो रही है और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होने लगी है।
चारामा विकासखण्ड अतर्गत ग्राम शाहवाड़ा निवासी पशुपालक अनिल कुमार साहू ने बताया कि मै पहले लेबर का काम करता था, जिससे मुझे प्रतिदिन 200 रुपये मजदूरी मिलता था, जिससे मै घर की आवश्यकता की पूर्ति नही कर पा रहा था।
राज्य शासन की महत्वाकाक्षी योजना गोधन न्याय योजना के प्रारभ होने से मै गौठान मे गोबर बेचकर पन्द्रह दिवस के भीतर मेरे खाते राशि आने लगा है। मै मवेशियो का गोबर इकठठा कर गौठान मे विक्रय करता हूॅ। मेरे द्वारा अब तक 14 हजार 954 किलोग्राम गोबर, गौठान मे विक्रय कर 29 हजार 908 रूपये की राशि प्राप्त हुई है। उक्त राशि से मै मनिहारी दुकान चला रहा हूॅ। दुकान से मेरी आय मे वृद्धि हुई और मै प्रतिदिन 05 सौ रुपये का आमदनी प्राप्त कर रहा हूॅ। गोधन न्याय योजना प्रारभ करने से मै प्रदेश के मुख्यमत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देता हूॅ और आशा करता हूॅ कि यह योजना सुचारू रुप से निरतर सचालित होती रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur