Breaking News

सूरजपुर@सेनेटाइजर से आग जलाने की कोशिश में झुलसे डॉक्टर

Share

सूरजपुर 29 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। रसोकी में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण करने गए एक चिकित्सक को मक्का खाने का शौक बेहद महंगा पड़ गया है।बताया गया है मक्का को पकाने के लिए वे सेनेटाइजर से आग जलाने की कोशिश में बुरी तरह झुलस गए है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। दो दिन पहले चाँदनी क्षेत्र के ग्राम रसौकी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों इलाज किया। उसके उपरांत शिविर में मौजूद डॉक्टर बृजेश कुमार कुशवाहा को मक्का खाने का शौक हुआ जिस पर वे ग्रामीणों से मक्का मंगा कर खुद पकाने हेतु आग की व्यवस्था करने लगे जिसमे उन्होंने सेनेटाइजर के माध्यम से आग जलाने की कोशिश करने लगे तो आग की चपेट में वे खुद आ गए जिसमे वे बुरी तरह झुलस गए है।डॉक्टर साहब को जलते देख उन्हें बचाने के चक्कर मे दो ग्रामीण भी झुलस गए है।सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। डॉक्टर साहब का इलाज तो मध्यप्रदेश के सिंगरौली अस्पताल में चल रहा है।


Share

Check Also

छत्तीसगढ़@आवास योजना के भुगतान नियमों में बड़ा बदलाव, अब चार किस्तों में मिलेंगे रुपये

Share छत्तीसगढ़ 12 जून 2026। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत लाभार्थी आधारित …

Leave a Reply