Breaking News

बैकुण्ठपुर@ट्रेन के नीचे सर रख किया आत्महत्या

Share

बैकुण्ठपुर 27 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। नवीन जिला एमसीबी से इस वक्त बड़ी खबर आ है की सुबह 6.30 बजे दुर्ग से अम्बिकापुर जा रही ट्रेन से रेलवे फाटक लोहारी के पास ग्राम महराजपुर निवासी एवं थाना पोड़ी में पदस्थ आरक्षक रामा सिंह ने इंजन के निकलने के बाद बोगी के नीचे सिर डाल कर आत्महत्या कर ली। जिससे धड़ और सिर अलग होते ही आरक्षक की मौके पर मृत्यु हो गई। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। मौके पर नागपुर पुलिस पहुंच गई है। बताया जाता है आरक्षक अपनी स्कूटी से वहां पहुंचा था। आरक्षक रामा सिंह काफी हंसमुख स्वभाव का बताया जाता है लेकिन अचानक इस तरह आत्महत्या करने से उनके सहकर्मी काफी दुखी हैं।


Share

Check Also

छत्तीसगढ़@आवास योजना के भुगतान नियमों में बड़ा बदलाव, अब चार किस्तों में मिलेंगे रुपये

Share छत्तीसगढ़ 12 जून 2026। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत लाभार्थी आधारित …

Leave a Reply