Breaking News

जाजगीर-चाम्पा@ढाई करोड़ से अधिक का धानघोटाला,फरार केद्र प्रभारी गिरफ्तार

Share


जाजगीर- चाम्पा, 23 सितम्बर 2022। ढाई करोड़ से अधिक का धान खरीदी घोटाला करने वाले फरार खरीदी केद्र प्रभारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने किसानो की जमीन का रकबा बढ़ा कर समर्थन मूल्य मे धान खरीदी कर रकम अपने खातो मे मगवा शासन को ढाई करोड़ से अधिक का चूना लगाया था। एफआईआर के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है। यहा जिला सहकारी बैक के नोडल अधिकारी अश्वनी पाडेय ने ग्राम तुलसी व ग्राम किरीत के धान खरीदी केद्र प्रभारी अजय प्रकाश नागेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। आरोपियो ने फर्जी पजीयन नवीनीकरण व किसानो की जमीन का रकबा बढा कर 1294.71 म्टिल धान की खरीदी किया था। जिसका समर्थन मूल्य के हिसाब से कीमत 2 करोड़ 51 लाख 4 हजार 9 सौ 82 रुपये कीमत है। इस अवैध खरीदी से लाभ प्राप्त कर कुछ किसानो की धान बिक्री की राशि उन किसानो के बैक खाता के स्थान पर अपने साथियो के खाते मे मगवा कर सस्था प्रबधको ने अवैध लाभ प्राप्त किया था।
दोनो सस्था प्रबधको ने लोक सेवा केद्र के कम्प्यूटर ऑपरेटर के साथ मिलकर किसानो की भूमि रकबा मे अतिरिक्त रकबा जोड़कर घोटाले को अजाम दिया था। जिस पर थाना नवागढ़ मे 8 फरवरी को अपराध क्रमाक 45/22 धारा 420,34 कायम किया गया था।
जिसमे विवेचना मे धारा 467,468,471,120 बी ,408,409 भादवि जोड़ी गई। ग्राम किरीत के धान खरीदी केद्र प्रभारी रामनारायण कश्यप को पूर्व मे ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि ग्राम तुलसी का धान खरीदी केद्र प्रभारी 32 वर्षीय अजय प्रकाश नागेश फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने कोरबा से गिरफ्तार किया है। उससे दस्तावेज, गबन की राशि व अन्य साक्ष्य प्राप्त करने के लिए पुलिस ने न्यायलय से उसका पुलिस रिमाड मागा है।


Share

Check Also

प्रतापपुर@ प्रतापपुर और जरही में डेंगू-चिकनगुनिया रोकथाम के लिए चला लार्वा नियंत्रण अभियान,टेमीफॉस का किया गया छिड़काव

Share घर-घर सर्वे कर मच्छरों के प्रजनन स्थलों की पहचान,लोगों से सप्ताह में एक दिन …

Leave a Reply