Breaking News

बैकुण्ठपुर@जैन समाज ने बैकुन्ठपुर में 26 यूनिट व मनेन्द्रगढ में 85 यूनिट रक्त दान किया

Share

बैकुण्ठपुर 18 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। जैन समाज द्वारा अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर को रक्तदान के महाअभियान का आयोजन समस्त छत्तीसगढ़ में किया गया। इस रक्त दान मे पुरे छत्तीसगढ़ मे 5500 यूनिट से ऊपर रक्त दान किया गया, इसी कडी मे बैकुन्ठपुर जिला कोरिया मे भी शिखा ब्लड बैंक मे भी रक्त दान शिविर का आयोजन श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा बैकुन्ठपुर एवं तेरापंथ महिला मंडल बैकुन्ठपुर के तत्वाधान मे किया गया। सुबह 9:00 बजे से छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में 85 से अधिक कैम्प के माध्यम से पूरे जोश के साथ लोगो ने रक्तदान किया यह अपने आप में ही एक बड़ा कीर्तिमान है । रक्तदान के लिए आज बैकुन्ठपुर मे जैन समाज के पुरूषो, महिलाओं, युवाओ एवं युवतियों में गजब का उत्साह देखा गया, बैकुन्ठपुर मे 26 यूनिट और मनेन्द्रगढ मे 85 यूनिट रक्त दान किया गया।


Share

Check Also

छत्तीसगढ़@आवास योजना के भुगतान नियमों में बड़ा बदलाव, अब चार किस्तों में मिलेंगे रुपये

Share छत्तीसगढ़ 12 जून 2026। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत लाभार्थी आधारित …

Leave a Reply