Breaking News

कोरबा@डिप्टी कलेक्टर सीमा पात्रे को जनपद सीईओ करतला का सौंपा गया प्रभार

Share


कोरबा 09 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। प्रशासनिक कार्य व्यवस्था में कसावट लाने कलेक्टर संजीव झा ने सीईओ जनपद पंचायत करतला एम एस नागेश को जिला कार्यालय संलग्न कर दिया है। उनकी जगह तेज तर्रार युवा डिप्टी कलेक्टर सुश्री सीमा पात्रे को जनपद पंचायत सीईओ का प्रभार सौंपा है। जनपद पंचायत करतला का कामकाज पिछले कुछ समय से चर्चे में रहा । शीघ्र ही मुख्यमंत्री का आगमन होने वाला है जिसे देखते हुए प्रशासनिक कार्य व्यवस्था में कसावट लाने डिप्टी कलेक्टर सीमा पात्रे को प्रभारी जनपद पंचायत सीईओ करतला के पद पर पदस्थ किया गया है । सुश्री सीमा पात्रे निर्धारित समयावधि के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के लिए जानी जाती हैं। प्रभारी जनपद सीईओ सुश्री पात्रे ने समस्त स्टॉफ की बैठक लेकर उन्हें निर्धारित समयावधि के भीतर समस्त कार्यों का संपादन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य में लेटलतीफी या कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे में लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है।


Share

Check Also

रामानुजनगर@ हेलमेट छूटा,कुछ देर बाद हादसा…नशेड़ी बाइक सवार की टक्कर से स्कूल संचालक की मौत

Share पेट्रोल पंप उद्घाटन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा, रामानुजनगर अस्पताल में उपचार के …

Leave a Reply