Breaking News

बैकुण्ठपुर@ फ्लेक्स बैनर के लिए भी कार्यकर्ता नहीं ढूंढ सके मनेंद्रगढ़ढ़ विधायक

Share

  • महापौर पत्नी के साथ नगरनिगम के अधिकारियों कर्मचारियों ने मनेंद्रगढ़ढ़ में लगाया विधायक का बैनर पोस्टर।
  • जिला मुख्यालय का पूरा श्रेय ले उड़े विधायक गुलाब कमरों,मनेंद्रगढ़ढ़ विधायक का गृह क्षेत्र भी उनसे नाराज।


-रवि सिंह-
बैकुण्ठपुर 09 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। कोरिया जिला 9 सितंबर 2022 से विभक्त हो गया और अब कोरिया एक छोटे जिले के रूप में अपनी पहचान के साथ शेष रह गया ,वहीं इससे अलग होकर नवीन गठित हुआ एमसीबी जिला कोरिया जिले से बड़ा जिला हो गया और क्षेत्रफल आबादी, राजस्व सहित सभी मामलों में अब वह कोरिया जिले से अग्रणी हो गया। कोरिया जिले के विभक्त होने से जहां मनेंद्रगढ़ वासियों के उत्साह का ठिकाना नहीं है क्योंकि उन्हें मुख्यालय मिल गया वहीं चिरमिरी नगरनिगम सहित मनेंद्रगढ़ विधानसभा का खड़गवां क्षेत्र खुद को अब ठगा हुआ महसूस कर रहा है और जिसका एहसास भी होने लगा है,जहां एक तरफ चिरमिरी में विरोध हो रहा है आमरण अनशन की तैयारी है वहीं खड़गवां के लोगों को भी सोशल मीडिया पर पूछते देखा जा रहा है कि उन्हें क्या मिलेगा नवीन जिला गठन पर।
पूरा जिला विभाजन यदि देखा जाए तो कुल मिलाकर यह विभाजन भरतपुर सोनहत विधायक के इर्द गिर्द उनकी ही योजना पर बनता दिखाई दे रहा है क्योंकि मुख्यालय को लेकर वही अडिग हैं और जो मनेंद्रगढ़ में ही होगा यह तय है। मनेंद्रगढ़ विधायक पूरे जिला गठन में कहीं भी मजबूती से अपनी बात मुख्यमंत्री से मनवा पाने में असमर्थ दिखे और उनका ट्विन सिटी का भी मामला कहीं अमली जामा पहनता दिखाई नहीं दिया और मुख्यालय मनेंद्रगढ़ व भतरपुर के बीचों बीच स्थापित होगा यह तय नजर आने लगा। मनेंद्रगढ़ विधायक जिला गठन को लेकर कहीं भी मनेंद्रगढ़ सहित चिरमिरी के बीच सामंजस्य बना पाने में भी समर्थ नहीं नजर आए और इसकी बानगी तब देखने को मिली जब मनेंद्रगढ़ शहर में ही उन्हें मुख्यमंत्री के जिला मुख्यालय उद्घाटन अवसर पर पधारने के फलस्वरूप लगाए जाने वाले उनके बैनर पोस्टर के लिए उन्हें मनेंद्रगढ़ में कोई कार्यकर्ता नहीं मिला और उनकी महापौर पत्नी सहित नगरनिगम चिरमिरी का अमला अंत मे जाकर देर रात तक बैनर पोस्टर लगाता दिखा जो चर्चा का भी विषय बना। मनेंद्रगढ़ विधायक को मनेंद्रगढ़ की जनता ने भी तवज्जो नहीं दिया इसकी वजह यह रही क्योंकि उन्होंने मनेंद्रगढ़ सहित चिरमिरी दोनों के बीच जिला मुख्यालय की योजना पर काम करने का निर्णय लिया जिससे मनेंद्रगढ़ वासी सहमत नजर नहीं आये शायद वहीं मनेंद्रगढ़ में जिला मुख्यालय स्थापित होने उपरांत अब चिरमिरी नगरनिगम के लोगों की नाराजगी भी उनके प्रति हो गई क्योंकि पलायन का दंश झेल रहे चिरमिरी के लोगों को उम्मीद थी कि जिला मुख्यालय चिरमिरी में स्थापित होने से पलायन भी रुकेगा और चिरमिरी का भविष्य सुरक्षित होगा जो अब असुरक्षित हो चुका है। मनेंद्रगढ़ विधायक चूंकि चिरमिरी के निवासी हैं और उनका चिरमिरी की जनता के प्रति जवावदेही भी ज्यादा बनती है क्योंकि चिरमिरी की जनता ने उन्हें विधायक भी बनाया है और उनकी धर्मपत्नी को महापौर भी ऐसे में दो महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए भी उन्होंने चिरमिरी के लिए मुख्यालय का प्रयास नहीं किया यह भी नगरनिगम वासियों की नाराजगी का एक कारण बन चुका है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply