Breaking News

कोरबा@कलेक्टर श्री झा ने ग्राम चितापाली में आयोजित भू-अधिग्रहण प्रभावित मुआवजा वितरण शिविर में हुए शामिल

Share

कोरबा 9 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। कलेक्टर संजीव झा राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत सड़क निर्माण के लिए भू-अधिग्रहित प्रभावित परिवारों को राहत दिलाने ग्राम चितापाली में आयोजित शिविर में शामिल हुए। कलेक्टर श्री झा शिविर में शामिल होकर भू अधिग्रहण प्रभावितों को मुआवजा वितरण के लिए लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होने शिविर में शामिल ग्रामीणों से मुआवजा वितरण में आ रही कठिनाईयों को दूर करने के लिए विस्तार से चर्चा की। शिविर में मौके पर ही सात प्रकरणों का निराकरण किया गया। शेष पांच प्रकरणों को जल्द ही कागजी कार्यवाही पूर्ण कर निराकृत किया जाएगा। कलेक्टर श्री झा ने शिविर में आये ग्रामीणों से अधिग्रहित जमीनों से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी ली। उन्होने मुआवजा के लिए आपसी जमीन विवाद और विभिन्न कारणों की जानकारी लेकर हितग्राहियों की समस्याएं सुलझाने विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। कलेक्टर न भू प्रभावितों को नियमानुसार प्रारंभिक मुआवजा राशि लेने की अपील की, साथ ही असंतुष्ट हितग्राहियों को संभागीय राजस्व कार्यालय में संपर्क कर चर्चा करने की भी सलाह दी। कलेक्टर की समझाईश पर ग्रामीणों ने मुआवजा प्राप्ति के लिए आवश्यक दस्तावेजों को तहसीलदार के समक्ष जमा किये साथ ही मुआवजा राशि लेने के लिए तैयार हुए। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ नूतन कंवर, तहसीलदार श्रीमती तारा सिदार सहित राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।


Share

Check Also

रामानुजनगर@ हेलमेट छूटा,कुछ देर बाद हादसा…नशेड़ी बाइक सवार की टक्कर से स्कूल संचालक की मौत

Share पेट्रोल पंप उद्घाटन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा, रामानुजनगर अस्पताल में उपचार के …

Leave a Reply