Breaking News

सूरजपुर@भैयाथान जाने वाला मार्ग जर्जर अवस्था में

Share


सूरजपुर ,03 सितम्बर 2022(घटती-घटना)। जिले मुख्यालय से भैयाथान जाने वाला मार्ग पर सड़क की हालत बेहद खराब है। जगह-जगह गड्ढे व सड़क जर्जर होने से हर दिन दुर्घटनाओं का खतरा बन रहा है। गड्ढों से बचने के चक्कर में वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। कई गांवों के लोग इस बारे में लोक निर्माण विभाग से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन आज तक इस तरफ किसी का ध्यान नहीं है। जिसे लेकर विभाग व सरकार के प्रति काफी रोष बना हुआ है। विभाग से जल्द ही सड़क को बनाने की अपील कर रहे हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। बसदेई चौक के पास तो काफी बड़े-बड़े गड्ढे हैं । गांवों से होते हुए कई क्षेत्र को जोड़ने वाली रोड पर गड्ढे हैं। इनकी वजह से वाहन चालक आए दिन हादसे का शिकार हो रहे हैं।
सड़क को जल्द ही बनाया जाए
बसदेई गांव के रहने वाले कई लोगों का कहना हैं कि दुकानदारी करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है सड़क में गड्ढा हो जाने के कारण बड़ी-बड़ी वाहनों चलते हैं इस मार्ग से सीधी छठ का हम लोगों के दुकान में आता है रोड पर गहरे गड्ढे हैं। जो वाहन चालकों के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं। आए दिन कोई न कोई वाहन चालक गिरकर घायल हो चुके हैं ,लेकिन विभाग व अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रोड को जल्द ही बनाया जाए, ताकि हादसे रोके जा सकें।
हर वर्ष लाखों का होता है टेंडर
उल्लेखनीय है कि शासन की ओर से हर वर्ष लाखों रुपए की लागत से सड़क की गढ्ढों में पेंच भराई का टेंडर होता है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सड़कों की जांच कराकर ठेकेदार से सड़क का मरम्मत कराते, लेकिन ऐसा कुछ नहीं होता। गड्ढों में गिट्टी का डस्ट व चूर्ण डालकर मामले को वहीं खत्म कर दिया जाता है।
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता महादेव लहरें ने कहा कि आपके माध्यम से मुझे जानकारी मिला है मैं एसडीओ को बोल कर दिखाता हूं
महादेव लहरे
कार्यपालन अभियंता
सूरजपुर


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सीतापुर अस्पताल में मिली गई खामियां,कार्रवाई के निर्देश

Share अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। 100 बिस्तर अस्पताल सीतापुर का शुक्रवार रात 9 बजे आकस्मिक …

Leave a Reply