सूरजपुर 09 अगस्त 2022 (घटती-घटना)। सोमवार को उमेश्वरपुर निवासी अशोक चद्रवंशी ने चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह एएस कन्ट्रक्शन रोड़ निर्माण कंपनी में सुपरवाईजर है, डामर कैम्प तारकेश्वरपुर नदी किनारे बना हुआ है जिसमें कंपनी की गाçड़यां व सामान को रखते है, 4-5 जुलाई के मध्य कैम्प में खड़ी टैंकर गाड़ी के सामने का दोनो टायर डिस्क सहित किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 379 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने अज्ञात चोर की पतासाजी कर जल्द पकड़ने के निर्देश चौकी प्रभारी को दिए थें ।चौकी उमेश्वरपुर की पुलिस आरोपी की पतासाजी करते हुए सूचना तंत्र को एक्टिव किया गया इसी बीच जानकारी मिली की कोतल गांव का एक व्यक्ति अपने घर में चोरी का टायर रखा है और बिक्री करने की बात बोल रहा है जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर ग्राम कोतल निवासी विकास राजवाड़े को पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने बताया कि अपने 1 साथी के साथ मिलकर चोरी को अंजाम देना स्वीकार किया। मामले में आरोपी के निशानदेही पर 2 नग अपोलो कंपनी का टायर डिस्क सहित कीमत 40 हजार रूपये का बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी देवनाथ चौधरी, प्रधान आरक्षक फिरोज खान, आरक्षक विक्रम सिंह, रौशन सिंह, युवराज सिंह राकेश सिंह, सुरेन्द्र सिंह, शिवशंकर सिंह व मनोज जायसवाल सक्रिय रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur