Breaking News

कोरबा@एसईसीएल कुसमुण्डा में नियोजित ठेका कम्पनी नीलकंठ का काम को भूविस्थापितों ने किया बन्द

Share


-राजा मुखर्जी-
कोरबा 08 अगस्त 2022 (घटती-घटना)। जिले के एसईसीएल कुसमुंडा खदान में एक बार फिर भुविस्थापितो का आक्रोश देखने को मिला, बीते दिन कुसमुंडा खदान में रोजगार की मांग को लेकर आंदोलन करते हुए नीलकंठ कंपनी का काम बंद करवा दिया गया था, इस दौरान पाली ग्राम के चार भूविस्स्थापितो को कुसमुंडा पुलिस द्वारा बिना सूचना दिये खदान बंद करने के आरोप में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया था, जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त था और इसी कड़ी में सोमवार की सुबह लगभग 9:00 बजे कुसमुंडा खदान से लगे ग्राम पाली पडनिया जटराज सोनपुरी के ग्रामीणों ने कुसमुंडा खदान में उतर कर नियोजित कंपनी नीलकंठ का काम फिर रुकवा दिया गया । आंदोलन की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची, कुछ देर बाद एसडीएम कौशल प्रसाद तेंदुलकर भी एसईसीएल अधिकारीयों के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश देने का प्रयास किया। ग्रामीण अपने लोगों को जेल से छूटने के बाद ही मौके पर से की बात कह रहे थे, इसी बीच दरी नगर पुलिस अधीक्षक सु श्री लितेश सिंह मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को सड़क से उठने को कहा, अन्यथा कार्यवाही की बात कही, जिससे सभी ग्रामीण सड़क से हटकर एक किनारे जमे रहे ढ्ढ जिसके बाद गाडç¸यों का परिचालन फिर से शुरू किया गया ढ्ढ लगभग 3:30 घंटे बाद मिट्टी एवं कोल डिस्पैच का काम शुरू हुआ। ग्रामीणों कहना है कि, जब तक उनके साथी जेल से छूट कर नहीं आते तब तक वह खदान के किनारे पर डटे रहेंगे ।


Share

Check Also

बलरामपुर/कुसमी@ग्रामीण विकास के दावों की खुली पोल,गड्ढों में तब्दील सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत

Share चांदो से इदरी कला-कुरड़ी मार्ग बदहाल,बारिश में बढ़ा हादसों का खतरा; कलेक्टर से सड़क …

Leave a Reply