सूरजपुर ,21 जुलाई 2022 (घटती-घटना)। शैक्षणिक सत्र 2022-23 में प्रयास आवासीय विद्यालय योजना छत्तीसगढ़ शासन की एक महत्त्वाकांक्षी योजना है। इस योजना का उद्देश्य नक्सल प्रभावित घोषित जिले एवं आदिवासी उपयोजना क्षेत्र में स्थित शासकीय, अशासकीय शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को उत्कृष्ठ शिक्षा प्रदान करते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थाओं में प्रवेश हेतु प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने हेतु प्रारंभ से ही विशेष कोचिंग के माध्यम से तैयार कर सक्षम बनाया जाना है। इन प्रयास आवासीय विद्यालयों से प्रत्येक वर्ष काफी मात्रा में विद्यार्थी चयनित होकर उच्च संस्थाओं में प्रवेशित होते है। छत्तीसगढ़ राज्य में 09 प्रयास आवासीय विद्यालय संचालित है। इन विद्यालयों के कक्षा 11 वीं में विभिन्न जाति वर्ग समूह अंतर्गत 261 सीट रिक्त है। इन रिक्त सीटों पर प्रवेश एक प्राख्यन परीक्षा के माध्यम से होगा। प्रश्न पत्र कक्षा 10वीं स्तर का होगा। परीक्षा में शामिल होने हेतु कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अतः अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सूरजपुर, भूतल कक्ष क्र. जी-3 में 27 जुलाई 2022 तक कार्यालयीन समय 5.30 बजे तक जमा कर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा केन्द्र जिला रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर एवं जगदलपुर है। प्रवेश परीक्षा की तिथि 31 जुलाई 2022 दिन रविवार प्रातः 9.30 बजे निर्धारित है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur