Breaking News

सूरजपुर@मनीषा जायसवाल पशु चिकित्सा अधिकारी चयनित प्रदेश में दूसरा स्थान रहा

Share

सूरजपुर17 जुलाई 2022(घटती-घटना)। जिले के लटोरी ब्लॉक के गंगापुर की मनीषा जायसवाल ने पशुधन विकास विभाग के पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ के लिए अंतिम चयन परिणाम में पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है. उल्लेखनीय है कि 60 पदों के लिए 235 आवेदनों में साक्षात्कार के उपरांत मनीषा जायसवाल ने ओबीसी वर्ग में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर जिले का नाम रौशन किया है. उनके चयन पर परिवार सहित परिजनों व गांव में हर्ष का वातावरण है. वे पीडब्ल्यूडी में इंजीनियर के पद पर पदस्थ दिनेश जायसवाल व श्रीमती सोनामती की सुपुत्री है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता सहित गुरुजनों को दी है।


Share

Check Also

प्रतापपुर@ प्रतापपुर और जरही में डेंगू-चिकनगुनिया रोकथाम के लिए चला लार्वा नियंत्रण अभियान,टेमीफॉस का किया गया छिड़काव

Share घर-घर सर्वे कर मच्छरों के प्रजनन स्थलों की पहचान,लोगों से सप्ताह में एक दिन …

Leave a Reply