- किसानों के समर्थन में सड़क पर उतरी भाजपा 3 घंटे बाधित रहा राष्ट्रीय राजमार्ग 43
- तीन दिवस के भीतर किसानों को खाद उपलब्ध कराने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
- किसानों को खाद की पूर्ति की मांग पूरी नहीं होने पर तीन दिवस बाद भाजपा फिर करेगी वृहद आंदोलन
सूरजपुर 14 जुलाई 2022 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल सूरजपुर के द्वारा गुरुवार को शहर के हृदय स्थल कोतवाली थाना के समीप अग्रसेन चौक एनएच 43 पर किसानों की मुख्य समस्या डी.ए.पी, इफको, युरिया व खाद की कमी को लेकर एवं उसकी कालाबाजारी के विरोध में लगभग 3 घंटे राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर चक्का जाम कर जमकर हल्ला बोलते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
गौरतलब है कि कांग्रेस के इस प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोल चक्का जाम विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश सरकार किसानों को खाद दिलाने में पूर्णतः विफल हो गई है, इफको, डी.ए.पी, यूरिया खुले बाजार में तो दो से तीन गुना दामों पर खुलेआम बिक रहा है पर स्वास्थ्य समितियों में खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। समितियों में जो खाद आ रही है उसे भी बड़े पैमाने पर कालाबाजारी की जा रही है, उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा की प्रदेश सरकार इस व्यवस्था को तत्काल सुधारें अन्यथा इस स्थिति में भाजपा और बड़ी लड़ाई लड़ने को मजबूर होगी। जिला कोषाध्यक्ष थलेश्वर साहू ने कहा कि प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार आई है तब से किसानों का शोषण कर रही है। खाद-बीज, युरिया, इफको, डी.ए.पी, बीज और खाद तो मिल ही नहीं रहा है एवं धान बिक्री के समय में बोरा भी उपलब्ध नहीं हो पाता है। किसानों को अपना पैसा लेने के लिए बैंकों में कमीशन देना पड़ता है और अपना ही पैसा किस्तों में लेने पर मजबूर होना पड़ता है। यह सरकार जन हितैषी सरकार ना होकर भ्रष्टाचार पोषक सरकार बन गई। जिला मंत्री संदीप अग्रवाल एवं मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचारी सरकार हो गई लगातार युवाओं, महिलाओं, किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी सभी का शोषण कर रही है। जहां केंद्र कि मोदी सरकार किसानों को किसान सम्मान निधि के माध्यम से वार्षिक 6 हजार रुपये भेज रही है वंही कांग्रेस किसानों को खाद बीज से वंचित कर रही है। कांग्रेस की प्रदेश सरकार के द्वारा किसानों के ऊपर किए जा रहे हैं जोर-जुर्म, शोषण और अत्याचार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने इसका पुरजोर विरोध किया है।
इस चक्काजाम आंदोलन कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल महलवाला, जिला कोषाध्यक्ष थलेश्वर साहू, जिला मंत्री संदीप अग्रवाल, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिव शंकर साहू, बसंत कुशवाहा, रणवीर सिंह, मुकेश गर्ग, राजू देवांगन, जिला पंचायत सदस्य सुमन सिंह,शांति सिंह, किरण खेस, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरोज साहू,अनीता मिश्रा, सकुन्तला पाठक ,विमला भगत कन्या कुमारी, अरविंद मिश्रा, आनंद सोनी,मनोज सोनी, गुलाब साहू, सतनारायण गुप्ता, जियाउल हक, अजय सिंह, भुनेश्वर साहू, सुरेंद्र देवांगन, अनिल साहू, संदीप जायसवाल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष यशवंत सिंह, भाजयुमो शहर महामंत्री संस्कार अग्रवाल, प्यारे साहू, दिलीप साहू, राकेश महाराज, पंकज सोनी, रंजन सोनी, विकास साहू, तुषार ठाकुर, नितिन सोनी, राज सोनी, लोकनाथ बैगा, यश ठाकुर, अक्षत अग्रवाल, शुभम सोनी, सहित काफी संख्या में भाजपा, भाजयुमो, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा एवं अन्य मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur