Breaking News

सूरजपुर@पुलिस ने सोलर पैनल टूल्लू पम्प चोरी मामले में 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Share

सूरजपुर 11 जुलाई 2022(घटती-घटना)। रविवार को कोतवाली पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि भैयाथान रोड़ में एक व्यक्ति चोरी का टूल्लू पम्प बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। पुलिस की टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर कल्लू उर्फ राहुल साहू पिता रामअवतार साहू उम्र 24 वर्ष निवासी साहूगली सूरजपुर को पकड़ा जिसके पास से 2 नग टूल्लू पम्प पाया गया जिसके संबंध में दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जो टूल्लू पम्प चोरी का होने के अंदेशा पर धारा 41(1-4)/379 भादसं. के तहत कार्यवाही कर 2 नग टूल्लू पम्प कीमत 8 हजार रूपये को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ डीआईजी-एसएसपी राजेश अग्रवाल ने किया रक्षित केंद्र का वार्षिक निरीक्षण उत्कृष्ट जवान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,31 जुलाई 202६ (घटती-घटना)। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल ने शुक्रवार को रक्षित …

Leave a Reply