सूरजपुर,09 जुलाई 2022(घटती-घटना)। पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देश पर अवैध कारोबार पर पुलिस की निरंतर कार्यवाही जारी है। पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को लिए क्राईम मीटिंग में थाना-चौकी प्रभारियों को अवैध कारोबार पर अंकुश लगाते हुए अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के कड़े निर्देश दिए थे। इसी क्रम में 9 जुलाई को चौकी खड़गवां पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम धरमपुर में ट्रक क्रमांक यूपी 61 एटी 3981 में अवैध रूप से कोयला लोड किया जा रहा है। चौकी खड़गवां पुलिस फौरन मौके पर पहुंची जहां ट्रक में कोयला लोड़ पाया। लोड कोयला के संबंध में चालक प्रदीप कुमार पिता रामभवन उम्र 28 वर्ष निवाीस आजमपुर, थाना राबर्टगंज, जिला सोनभद्र उत्तरप्रदेश से दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। ट्रक में लोड़ कोयला चोरी का होने के पूर्ण अंदेशा पर धारा 41(1-4)/379 भादसं. के तहत कार्यवाही करते हुए करीब 28 टन कोयला कीमत 2 लाख 80 हजार रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्ट ट्रक जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
खाना पूर्ति क्यो…?
पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर खाना पूर्ति का आरोप लग रहा है। लोगो का कहना है कि मुख्य आरोपी को पुलिस बचा रही है जबकि गुर्गों पर कार्रवाई कर खुद का पीठ थपथपा ने में लगी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur