Breaking News

कोरबा@चन्द्रप्रकाश ने हड़पी आदिवासियों की जमीन पहाड़ी कोरवा मोहल्ला का रास्ता किया बंद,हुई शिकायत

Share


-राजा मुखर्जी-
कोरबा 07 जुलाई 2022(घटती-घटना)। जिले में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पतरापाली के कंवर आदिवासियों ने अपनी जमीन जबरदस्ती हड़पने का आरोप कथित विधायक प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश अग्रवाल पिता अमर अग्रवाल निवासी रजगामार पर लगाया है। आदिवासियों भूखन लाल, दुखीराम, मंगल सिंह पिता लोहरी, तिहारु राम, उजार सिंह, सुकलाल पिता लहरी कंवर ने आरोप लगाया है कि, चंद्र प्रकाश अग्रवाल एवं उत्तराखंड निवासी मोहित कुमार के द्वारा तीजराम, उजित राम पिता जुगुत राम, शाम बाई बेवा जोतराम ग्राम पतरापाली निवासी से पतंग सिंह अगरिया निवासी आमाडांड के नाम से धारा 170 ख का उल्लंघन करके जमीन खरीदा गया है। उक्त जमीन जिसका खसरा नंबर 145 रकबा 3.20 एकड़, 1.255 हेक्टर को पूर्व पटवारी अंकित कुमार द्विवेदी के द्वारा सन 2016-17 में नाप कर दे दिया गया था, लेकिन वर्तमान में 2 महीने से चंद्र प्रकाश अग्रवाल एवं मोहित कुमार के द्वारा पतरापाली निवासी भूखन लाल, दुखीराम, मंगल सिंह, तिहारु राम, उजार सिंह कंवर के पटवारी हल्का नंबर 38 के खसरा नंबर 145 से लगे हुए जमीन को जबरदस्ती कब्जा किया गया है। इनके गौशाला से पहाड़ी कोरवा मोहल्ला रोड को भी बंद कर दिया गया है एवं सरकारी नहर को भी पाट दिया गया है। फरियाद लेकर अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण थाना पहुंचे पीड़ित आदिवासियों ने बताया समझौता करने गए थे, तब मोहित कुमार के द्वारा विवाद किया गया एवं चंद्र प्रकाश अग्रवाल के द्वारा सरकारी पुलिस गाड़ी में चौकी प्रभारी के साथ आकर पीडि़तों के ऊपर दबाव बनाया गया। चौकी प्रभारी ने इन्हें धमकाया कि दोबारा इस जमीन में कदम मत रखना एवं महिलाओं को भी घुड़की-चमकी दी गई व जातिगत गाली गलौज किया। पीडीतों को बोलने का मौका नहीं दिया गया और चौकी प्रभारी जोगी द्वारा कहा गया कि, यहां मेरा कानून चलेगा और धारा लगाकर सबको अंदर करवा दुगा ढ्ढ हालांकि इस तरह के आरोपों को चौकी प्रभारी जोगी ने गलत बताते हुए कहा है कि उस तारीख को मौके पर 10-20 लोगों के द्वारा इकट्ठा होकर एक व्यक्ति पर प्राणघातक हमला किया जा रहा था और बीच बचाव करने के लिए गए थे। यदि बीच बचाव नहीं करते तो शायद उसकी जान चली जाती। इस मामले की लिखित शिकायत पर संबंधित लोगों के विरुद्ध जांच पड़ताल की जा रही है। मेरे विरुद्ध लगाए गए आरोप गलत हैं और वैसे भी, यह मामला जमीन संबंधी है जिसका निराकरण राजस्व विभाग को करना है पुलिस सिर्फ शांति व्यवस्था के लिए वहां सूचना मिलने पर गई थी। इधर पीडीतों ने बताया कि चंद्र प्रकाश अग्रवाल विधायक ननकीराम कंवर का रौब दिखाकर आदिवासियों पर दबाव बना रहा है। पिडित आदिवासियों ने आग्रह किया है कि उनकी पुश्तैनी जमीन को वापस दिलाया जाए एवं कोरवा मोहल्ला के लिए सड़क व नहर को फिर से खेत के लिए खुलवाया जाए। बता दें कि इससे पहले कलेक्टर जनदर्शन में भी इन्होंने अपनी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन इस शिकायत को हुए लगभग 15 दिन बीत चुके हैं, किंतु किसी भी तरह की जांच- पड़ताल शुरू नहीं की जा सकी है। यह भी बताना जायज है कि विधायक प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश अग्रवाल के द्वारा रजगामार में एसईसीएल की जमीन पर कब्जा करके शॉपिंग काम्प्लेक्स से लगकर पक्का निर्माण करने पर स्श्वष्टरु प्रबंधन एवं सब एरिया मैनेजर रजगामार श्री मुदली के द्वारा हिदायत दी गई थी और कब्जा नहीं करने के लिए कहा गया था ,किंतु चंद्र प्रकाश अग्रवाल के द्वारा किसी तरह की बात नहीं सुनी गई और वहा कब्जा कर लिया गया है।


Share

Check Also

सीतापुर@ जहरीली शराब ने छीनी बेटे की जान

Share ,सदमे में मां ने भी तोड़ा दमसीतापुर,02 जून 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के सीतापुर …

Leave a Reply