Breaking News

बैकुण्ठपुर@अपनी ही सरकार में बिजली व्यवस्था की पोल खोल रहें हैं कांग्रेस के जिला प्रवक्ता

Share

  • वाट्सएप समूह में जिला प्रवक्ता कांग्रेस ने लिखा आज के युग मे भी बिजली की समस्या है।
  • मनेंद्रगढ़ढ़ के बंजी बुंदेली में बिजली समस्या को लेकर लिखा है जिला प्रवक्ता ने विचार।
  • वाट्सएप समूह में ही किसी ने समझाया भी कांग्रेस के प्रवक्ता होकर ऐसा लिखना सही नहीं।


-रवि सिंह-
बैकुण्ठपुर 07 जुलाई 2022(घटती-घटना)। कांग्रेस पार्टी के जिला प्रवक्ता सौरभ मिश्रा ने मनेंद्रगढ़ के बंजी बुंदेली में उत्पन्न बिजली समस्या को लेकर एक वाट्सएप समूह में कुछ ऐसा लिख दिया जिसको लेकर अब सवाल उठने लगे हैं कि सत्ताधारी दल के संगठन के वरिष्ठ सदस्य एवम पदाधिकारी भी किसी समस्या को लेकर कुछ कर पाने की स्थिति में नहीं हैं केवल विपक्ष की भूमिका का निर्वहन कर वह सोशल मीडिया पर अपनी व्यथा लिख सकते हैं ऐसा देखने को मिल रहा है।
मनेंद्रगढ़ के बंजी बुंदेली क्षेत्र में कई दिनों से बिजली नहीं है और इसबात को लेकर ही कांग्रेस के जिला प्रवक्ता ने अपनी व्यथा सोशल मीडिया के वाट्सएप समूह में जाहिर की है और उनके द्वारा बिजली व्यवस्था को लेकर जो कुछ भी कहा गया है उसको लेकर अब यह सवाल खड़ा होने लगा है कि सत्ताधारी दल के नेताओं की भी शासकीय विभागों के लोग नहीं सुन रहें हैं जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर अपना विरोध प्रकट करना पड़ रहा है। इसके पहले रेत उत्खनन मामले में भी यही देखा गया है कि रेत उत्खनन को लेकर और रेत के बढ़े हुए दामों को कम करने की मांग जब जब कि गई उसमें सबसे अग्रणी स्वरूप में सत्ताधारी दल कांग्रेस के नेताओं को इसका विरोध करते देखा गया और कहीं कहीं तो कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं ने आंदोलन तक कि धमकी जिला प्रशासन को दे डाली थी जो सत्ताधारी दल की तरफ से दिया जाना आश्चर्यजनक माना जाता है। वैसे जिला प्रवक्ता के बिजली को लेकर दिए गए बयान पर लोगों ने उन्हें यह भी समझाया है कि सत्ता आपकी पार्षद से प्रधान तक आपके फिर दुर्भाग्यजनक कहना आपको शोभा नहीं देता। कुल मिलाकर अब यह तो तय नजर आ रहा है कि सत्ता तो कांग्रेस को मिल गई लेकिन सत्ता का सदुपयोग नहीं किया गया।


Share

Check Also

सीतापुर@ जहरीली शराब ने छीनी बेटे की जान

Share ,सदमे में मां ने भी तोड़ा दमसीतापुर,02 जून 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के सीतापुर …

Leave a Reply