Breaking News

बैकुण्ठपुर@लालमुनि यादव के नगरपालिका अध्यक्ष बनते ही सुभाष चौक का हुआ कायाकल्प

Share

  • सुभाष चौक के कायाकल्प के बाद संसदीय सचिव बैकुंठपुर विधायक ने किया लोकार्पण।
  • नगरपालिका शिवपुर चरचा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए कांग्रेस के सभी
  • वरिष्ठ पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता।
  • आमजनों ने भी शिरकत की लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक ने कहा
  • मुख्यमंत्री अगली बार चरचा जरूर आएंगे।


-रवि सिंह-
बैकुण्ठपुर 07 जुलाई 2022(घटती-घटना)। शिवपुर चरचा में नए नगरपालिका सरकार के गठन के बाद पहली बार लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया नव निर्वाचित अध्यक्ष लालमुनी यादव के द्वारा सुभाष चौक के कायाकल्प का निर्णय लेकर सुभाष चौक का कायाकल्प कराया गया और उसे शिवपुर चरचा वासियों को समर्पित किया। शिवपुर चरचा नगरपालिका द्वारा अयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में आसपास के सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों की उपस्थिति देखी गई और सभी ने सुभाष चौक के लोकार्पण कार्य की सराहना की।
संसदीय सचिव बैकुंठपुर विधायक ने किया लोकार्पण
शिवपुर चरचा नगरपालिका क्षेत्र में जिस सुभाष चौक का कायाकल्प किया गया उसका लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक एवम छत्तीसगढ़ शासन में संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव ने किया उन्होंने लोकार्पण कर चौक को नगरवासियों के लिए समर्पित करते हुए इसे नगरपालिका अध्यक्ष की बेहतर सोच निरूपित किया। संसदीय सचिव व बैकुंठपुर विधायक अम्बिका सिंहदेव ने अपने उद्बोधन में यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ने शिवपुर चरचा को 20 बिस्तरों के अस्पताल व आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की सौगात दी है और उन्होंने यह भी कहा है कि वह अगली बार शिवपुर चरचा अवश्य आएंगे और यह बात उन्होंने शिवपुर चरचा वासियों से ही कही है जो इस बात के गवाह हैं।
वरिष्ठ कांग्रेसजनों की बनी रही उपस्थिति
लोकार्पण कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रसियों की उपस्थिति बनी रही, जिलाध्यक्ष नजीर अजहर सहित जिले के कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित नगरपालिका शिवपुर चरचा के कांग्रेस नेताओं सहित नगरपालिका के पार्षदों की उपस्थिति बरकरार रही।
हमारा सीना गर्व से गदगद हो गया है
वरिष्ठ कांग्रेसी पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला ने कहा कि लालमुनी यादव ने जो कार्य अल्प समय मे कर दिखाया है और जिस तरह एक सुंदर चौक का निर्माण उनके द्वारा कराया गया है इससे हमारा सीना गर्व से गदगद हो गया है और हम उनके कार्य की प्रशंसा करते हैं और आगे भी वह बेहतर कार्य करती रहेंगी यह हमारा विश्वास है।


Share

Check Also

सीतापुर@ जहरीली शराब ने छीनी बेटे की जान

Share ,सदमे में मां ने भी तोड़ा दमसीतापुर,02 जून 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के सीतापुर …

Leave a Reply