Breaking News

भारतीय टेस्ट बल्लेबाज एम विजय ने करीब दो साल बाद खेल में वापसी की

Share

एजेंसी खेल जगत चेन्नई 25 जून 2022। वह अंतिम बार तमिलनाडु के लिये दिसंबर 2019 में रणजी ट्राफी में खेले थे। उनका भारत के लिये अंतिम टेस्ट 2018 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में था। टीएनपीएल से पहले विजय ने कहा था, ‘‘मैं जितना संभव हो सके, उतने लंबे समय तक खेलना चाहता हूं। मैंने व्यक्तिगत ब्रेक लिया था। ’’

भारतीय टीम से बाहर किये गये टेस्ट बल्लेबाज मुरली विजय ने शुक्रवार को करीब दो साल के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की।

वह यहां से करीब 700 किमी दूर स्थित तिरूनेलवेली में तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) में रूबी ट्रिची वारियर्स के लिये खेलने उतरे। हालांकि वह 13 गेंद में आठ रन ही बना सके और रन आउट हुए।

अंतिम बार सितंबर 2020 में दुबई में इंडियन प्रीमियर लीग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने वाले 61 टेस्ट के अनुभवी विजय घरेलू क्रिकेट में भी तमिलनाडु के लिये नहीं खेले थे और न ही वह पिछले साल टीएनपीएल में खेले थे। वह स्थानीय टीएनसीए लीग में भी नहीं खेले थे।

वह अंतिम बार तमिलनाडु के लिये दिसंबर 2019 में रणजी ट्राफी में खेले थे। उनका भारत के लिये अंतिम टेस्ट 2018 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में था। टीएनपीएल से पहले विजय ने कहा था, ‘‘मैं जितना संभव हो सके, उतने लंबे समय तक खेलना चाहता हूं। मैंने व्यक्तिगत ब्रेक लिया था। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने परिवार की देखभाल करना चाहता था। मैं अभी अपने क्रिकेट का लुत्फ उठा रहा हूं और मैं पूरी तरह से फिट महसूस कर रहा हूं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@स्विट्जरलैंड और बोस्निया-हर्जेगोविना ने अपने-अपने मुकाबले जीते

Share नई दिल्ली,26 जून 2026। फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप- बी के 2 मुकाबले …

Leave a Reply