Breaking News

नॉर्वे के ओस्लो में नाइटक्लब में फायरिंग, दो की मौत, कई घायल

Share

वर्ल्ड डेस्क, ओस्लो 25 जून 2022 गौरतलब है कि ओस्लो में शनिवार को ही समलैंगिकों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए एक प्राइड परेड का आयोजन किया जाना है। इससे ठीक पहले इस तरह की घटना ने इलाके में हलचल मचा दी है। नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में शनिवार को हुई गोलीबारी की घटना में कम से कम दो लोगों की मौत हुई है। वहीं 10 लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। नॉर्वे पुलिस के मुताबिक, फायरिंग की यह घटना ओस्लो के लोकप्रिय लंदन पब में हुई है। यह क्लब समलैंगिकों के बीच काफी चर्चित है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, घटनास्थल के पास से ही एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, हमले का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

गौरतलब है कि ओस्लो में शनिवार को ही समलैंगिकों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए एक प्राइड परेड का आयोजन किया जाना है। इससे ठीक पहले इस तरह की घटना ने इलाके में हलचल मचा दी है। पुलिस ने भी पूरे शहर में सुरक्षा के इंतजाम और कड़े कर दिए हैं। 


Share

Check Also

पश्चिमी एशिया@STRAIT OF HORMUZ CRISIS: होर्मुज संकट का असर, वैश्विक तनाव से भारत में महंगाई बढ़ने की आशंका

Share पश्चिमी एशिया 11 जून 2026। में गहराते संकट और राजनीतिक अस्थिरता के कारण इस …

Leave a Reply