Breaking News

महासमुद@अविश्वास प्रस्ताव के बाद दलबदल मे जुटे नेता,भाजपा के 2 पार्षदो ने काग्रेस का थामा दामन,कहा-काग्रेस के नीति से प्रभावित होकर किया प्रवेश

Share


महासमुद, 25 जून 2022।
नगरपालिका मे इन दिनो भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद नगर की राजनीति मे भूचाल आ गया है. इसी कड़ी मे आज भाजपा के दो पार्षद सरला गोलू मदनकार वार्ड न 14 से और वार्ड 4 की पार्षद कमला बरिहा ने काग्रेस का दामन थाम लिया है. महासमुद विधान सभा के काग्रेस विधायक और ससदीय सचिव विनोद सेवनलाल चन्द्राकर ने अपने निवास कार्यालय मे विधिवत काग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराया.
बता दे कि, 30 वार्डो वाले महासमुद नगरपालिका मे जनवरी 2020 मे भाजपा के प्रकाश चन्द्राकर ने अध्यक्ष पद की शपथ ली थी. उस समय भाजपा के 14 , काग्रेस के 8 , आप के 1, जोगी काग्रेस के 2 और निर्दलीय के 5 पार्षद थे. जैसे-जैसे समय बीतते गया समीकरण बदलते गया. वर्तमान मे काग्रेस के 15 , भाजपा के 14 और 1 आप के पार्षद है. काग्रेस के पार्षदो ने 20 जून को नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्राकर ( भाजपा ) के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रस्तुत किया.
जिला निर्वाचन अधिकारी ने 23 जून को नगरपालिका महासमुद मे सम्मिलन के लिए 4 जुलाई की तारीख की घोषणा की. उसके बाद दोनो ही पार्टिया एक दूसरे के पार्षदो को लुभाने मे लगे है. इसी कड़ी मे काग्रेस ने भाजपा के दो पार्षदो को अपनी ओर खीच लिया है.
वही काग्रेस मे प्रवेश भाजपा के पार्षद का कहना है कि वार्ड मे विकास नही हो रहा था इसलिए काग्रेस का दामन थाम लिया. काग्रेस के विधायक का कहना है दोनो भाजपा पार्षद काग्रेस के विकास नीति से प्रभावित होकर काग्रेस मे प्रवेश किए है और आने वाले 4 जुलाई को काग्रेस का अध्यक्ष निर्वाचित होगा.


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ डीआईजी-एसएसपी राजेश अग्रवाल ने किया रक्षित केंद्र का वार्षिक निरीक्षण उत्कृष्ट जवान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,31 जुलाई 202६ (घटती-घटना)। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल ने शुक्रवार को रक्षित …

Leave a Reply