Breaking News

भारत का लक्ष्य ओलंपिक 2024, 2028 : मोदी

Share

नई दिल्ली 21 जून 2022  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में रविवार को 44वें शतरंज ओलंपियाड के ऐतिहासिक मशाल रिले का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत के युवा हर खेल में शीर्ष प्रदर्शन कर रहे हैं, और भारत का “अगला लक्ष्य पेरिस 2024 और लॉस एंजेलिस 2028 है।”

मोदी ने कहा, “न्यू इंडिया के युवा हर खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। वे दुनिया भर में भारत का परचम लहरा रहे हैं। अब हम 2024 पेरिस ओलंपिक और 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए काम कर रहे हैं। इसके लिए टॉप्स (टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम) के माध्यम से भी खिलाड़ियों का समर्थन किया जा रहा है।”

मोदी ने कहा कि पहले खिलाड़ियों को सही मंच के लिये इंतज़ार करना पड़ता था, लेकिन आज “खेलो इंडिया उन्हें तलाश भी रहा है, तराश भी रहा है।” उन्होंने कहा कि आज हज़ारों खिलाड़ियों को खेलो इंडिया अभियान के तहत चुना गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति ने भी खेलों को अन्य विषयों जितना महत्व दिया है और देश में कई खेल विश्वविद्यालयों का निर्माण किया जा रहा है।


Share

Check Also

वैभव को अंडर-19 एशिया कप के लिए म्हात्रे की अगुआई वाली टीम इंडिया में चुना गया

Share नई दिल्ली, 28 नवम्बर 2025। आईपीएल ऐंसेशन वैभव सूर्यवंशी को लगातार मौके मिल रहे …

Leave a Reply