नयी दिल्ली एजेंसी 18 जून 2022। दिनेश कार्तिक ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए चौथे मुकाबले में अपने करियर का पहला अर्धशतक जड़ा। उन्होंने साल 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू किया था और उन्होंने अपने करियर का पहला अर्धशतक भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही जड़ा है। उनकी 55 रनों की पारी में 9 चौके और 2 छक्के भी शामिल हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को राजकोट में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में 82 रनों से मात दे दी है। इस मुकाबले में दिनेश कार्तिक ने तूफानी पारी खेली। जिसकी बदौलत उन्हें मैच का हीरो चुना गया। इतना ही नहीं इस पारी के दम पर दिनेश कार्तिक ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दरअसल, दिनेश कार्तिक ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 27 गेंद में 55 रनों पारी खेली, जो एक रिकॉर्ड बन गई।
दिनेश कार्तिक ने बिखेरा जलवा
दिनेश कार्तिक ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए चौथे मुकाबले में अपने करियर का पहला अर्धशतक जड़ा। उन्होंने साल 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू किया था और उन्होंने अपने करियर का पहला अर्धशतक भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही जड़ा है। उनकी 55 रनों की पारी में 9 चौके और 2 छक्के भी शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट खेले।
इस मुकाबले में बल्लेबाजी करते हुए दिनेश कार्तिक ने महेंद्र सिंह धोनी का एक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। दरअसल, टी20 अंतरराष्ट्रीय में छठे या फिर उससे निचले क्रम पर बैटिंग करते हुए दिनेश कार्तिक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2018 में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 52 रन बनाए थे। लेकिन अब यह रिकॉर्ड दिनेश कार्तिक के नाम हो गया है।
ऊंचा उड़ने को तैयार हैं कार्तिक
दिनेश कार्तिक ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की तरफ से खेलते हुए टीम को कई मुश्किल मुकाबलों में जीत दिलाई है। जिसका उन्हें भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने तोहफा भी दिया। आईपीएल में आरसीबी के लिए फिनिशर की भूमिका निभाने वाले दिनेश कार्तिक को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में मौका मिला और अगर उनका फॉर्म जारी रहा तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में भी चुना जा सकता है।
अस्वीकरण: घटती-घटना ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur