सूरजपुर,16 जून 2022(घटती-घटना)। मंदबुद्धि बालिकाओं के शिक्षा के लिए शासकीय बौद्धिक मंदता वाली बालिकाओं के लिए विशेष विद्यालय अंबिकापुर का संचालन जिला सरगुजा छ.ग. में किया जा रहा है। उक्त संस्था की क्षमता 50 सीटर की है। वर्तमान में उक्त संस्था में 6 से 18 वर्ष के 14 अंतवासी मंदबुद्धि बालिका पंजीकृत है जिसका अध्यापन कार्य कराया जा रहा है।
जिलें में मंदबुद्धि वर्ग के ऐसे बालिका जिनकी उम्र 6-18 वर्ष आयु वर्ग के हो उनकों चिन्हांकित कराते हुए शासकीय बौद्धिक मंदता वाली बालिकाओं के लिए विशेष विद्यालय अम्बिकापुर जिला सरगुजा छ.ग. में प्रवेश हेतु आवश्यक कार्यवाही कर आवेदन आमंत्रित किया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur