Breaking News

अम्बिकापुर@महिला के गले से चेन खींच कर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

Share

अम्बिकापुर, 15 जून 2022(घटती-घटना)। गांधीनगर थाना क्षेत्र में 14 जून की शाम को अज्ञात व्यक्ति एक महिला के गले से चेन खिंच कर भाग रहा था। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ दूरी पर खड़े एक व्यक्ति ने चेन खिंच कर भाग रहे युवक को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर गांधीनगर थाना को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार कुन्ती राम गांधीनगर थाना क्षेत्र के डेयरीफार्म के पास की रहने वाली है। वह 14 जून की शाम को अपने घर से पड़ोसी के घर जा रही थी। तभी घर से लगभग 200 मिटर की दूरी पर एक अज्ञात व्यक्ति महिला के गले से चेन खिंच कर भागने लगा। महिला द्वारा चिल्लाने की आवाज सुनकर घटनास्थल से कुछ दूरी पर खड़े एक व्यकित ने उसे पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी गांधीनगर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपी को हिरासत में लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी अपना नाम रवि रजक बताया जो शहर के मठपारा का रहने वाला है। वह 1 माह पूर्व ही जेल से छुट कर बाहर आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दी है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘श्री अग्रोहा पैलेस’ का किया भूमिपूजन

Share 150 अत्याधुनिक कमरों सहित भव्य परिसर से मध्य भारत में बनेगी नई पहचानअम्बिकापुर,20 अप्रैल …

Leave a Reply