सूरजपुर, 07 जून 2022 (घटती-घटना)। भटगांव विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक एवं छ.ग. शासन मे संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े के प्रयास से एस.ई.सी.एल. प्रबंधन द्वारा 26 भूमि स्वामियों को रोजगार प्रदान करने हेतु सहमति प्रदान किया गया है। विदित होना चाहेंगे कि वर्ष 2005 में एस.ई.सी.एल. प्रबंधन द्वारा दुग्गा ग्राम की भूमि कोयला खदान हेतु अधिग्रहित किया गया था, परन्तु आज तक भू स्वामियों को एस.ई.सी.एल. प्रबंधन द्वारा रोजगार उपलब्ध नहीं कराया गया था। जिस पर संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े द्वारा लगातार एस.ई.सी.एल. मुख्यालय बिलासपुर मे सी.एम.डी. एवं डी.पी. और जिला प्रशासन से चर्चा कर इस ओर पहल किया गया। संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े के प्रयास से ही आज 26 भू प्रभावितो को रोजगार प्राप्त हो सका है। इस संबंध मे विश्राम गृह भटगांव मे संसदीय सचिव राजवाड़े से चर्चा करने पर बताया गया जब मैं वर्ष 2013 में पहली बार विधायक बना तब से मेरा प्रयास था कि एस.ई.सी.एल. प्रबंधन द्वारा अधिग्रहित भूमि के किसानों को उचित मुआवजा एवं रोजगार मिल सके।
जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल द्वारा निरंतर सहयोग प्रदान किया गया है। उसी का प्रतिफल है कि आज इन भूमि स्वामियों को रोजगार उपलब्ध हो सका है। इस चर्चा के मुख्य महाप्रबंधक अरविंद कुमार, श्रमिक नेता संजय सिंह, रविन्द्र सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज गुप्ता, उप सरपंच दुग्गा कन्नीलाल राजवाड़े मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur