सूरजपुर 29 मई 2022 (घटती-घटना)। पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू के निर्देश के बाद अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के विरूद्ध पुलिस लगातार कार्यवाही में लगी हुई है और एक के बाद एक ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। दिनांक 29.05.2022 को चैकी लटोरी पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि बिना नंबर का एक छोटा हाथी वाहन में 2 व्यक्ति अवैध कबाड़ भटगांव की ओर से लेकर अम्बिकापुर की ओर जा रहे है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु के मार्गदर्शन में पुलिस की टीम ने सोनवाही जंगल में घेराबंदी कर छोटा हाथी वाहन को रोकवाया जिसकी तलाशी लेने पर लोहे का कबाड़ लोड़ होना पाया। वाहन में सवार व्यक्ति गुरुदीप गुप्ता पिता राम रतन गुप्ता उम्र 40 वर्ष एवं संजीत सिंह पिता सुरेश सिंह 28 वर्ष दोनों निवासी भटगांव से छोटा हाथी वाहन में लोड कबाड़ के संबंध में दस्तावेज मांगा गया जो कोई भी दस्तावेज पेश करने में असमर्थ रहे। वाहन में लोड़ लोहे का कबाड़ चोरी का होने की पूर्ण अंदेशा पर धारा 41(1-4) जा.फौ./379 भादवि के तहत कार्यवाही करते हुए 3 टन लोहे का कबाड़ कीमत करीब 10 हजार रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन को जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में चैकी प्रभारी लटोरी शिव कुमार खुटे, एएसआई मनोज पोर्ते, आरक्षक अम्बिका मरावी व ललन सिंह सक्रिय रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur