Breaking News

सूरजपुर@भाजपा का जेल भरो आंदोलन 16 मई को

Share

सूरजपुर 15 मई 2022 (घटती-घटना)। प्रदेश भाजपा के आह्वान पर छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार के अघोषित आपातकाल लगाकर धरना प्रदर्शन से विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों को वंचित करने तथा 10 हजार से अधिक महिलाओं से रेडी टू ईट का काम छिनकर ठेकेदार को देने एवं युवाओं, बेरोजगारों के साथ छलावा करने सहित कई मुद्दों को लेकर जिला भाजपा सूरजपुर द्वारा आज 16मई को कलेक्ट्रेट घेराव कर जेल भरो आंदोलन किया जाएगा7 भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश सरकार कानून लादकर लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित करना चाह रही है 7आज पूरा प्रदेश जब भूपेश सरकार के तानाशाही से त्रस्त होकर युवा महिला बेरोजगार कर्मचारी आंदोलन रत है तो सरकार उनके आवाज को दबाने काला कानून ला रही है7 इस आंदोलन मे पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ,रजनी त्रिपाठी, परमेश्वरी राजवाड़े ,भीमसेन अग्रवाल, अजय गोयल, रामकृपाल साहू सहित जिले भर के तमाम बड़े नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे7 कार्यक्रम को सफल बनाने सभी कार्यकर्ताओं को जवाबदारी सौंपी गई है भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी मंडल अध्यक्ष व मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को अधिक से अधिक संख्या मे सम्मिलित होने की अपील की


Share

Check Also

अम्बिकापुर/पटना@विवाहिता की मौत के बाद विवाद,पिता ने पति पर लगाया जबरन जहर खिलाने का आरोप

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर/पटना,12 जून 2026 (घटती-घटना)। कोरिया जिले की एक विवाहिता की कीटनाशक सेवन से मौत …

Leave a Reply