Breaking News

जनकपुर@अज्ञात पिकअप की ठोकर से स्वास्थ्य सफाई कर्मी घायल

Share


-ईस्नु प्रसाद यादव-
जनकपुर 10 मई 2022 (घटती-घटना)। कोरिया जिले के तहसील भरतपुर के अन्तर्गत थाना कोटाडोल क्षेत्र मे अज्ञात पिकअप की ठोकर से स्वास्थ्य सफाई कर्मी घायल, हालत गंभीर, किया गया अंतर राज्य शहडोल जिले के चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया है मिली हुई जानकारी के अनुसार नौढिया निवासी घूरसेन पिता बब्बू अहिरवार अपनी होंडा की मोटरसाइकिल क्रमांक एम.पी 18 एम एस 9609 से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटाडोल के लिए सुबह 9:00 बजे अपनी ड्यूटी के लिए रवाना हुआ था मगर रास्ते में खमरौध गांव पहुंचते ही पीछे से आ रही पिकअप ने घूरसेन अहिरवार की मोटरसाइकिल को ठोकर मार दिया। और पिकअप चालक पिकअप लेकर घटनास्थल से फरार हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से पीड़ित घूरसेन अहिरवार को इलाज के लिए जनकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। मगर घूरसेन अहिरवार के सिर में गहरी चोट होने के कारण और उसकी हालत नाजुक होने के कारण उसे जिला चिकित्सालय शहडोल के लिए रेफर कर दिया गया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर/पटना@विवाहिता की मौत के बाद विवाद,पिता ने पति पर लगाया जबरन जहर खिलाने का आरोप

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर/पटना,12 जून 2026 (घटती-घटना)। कोरिया जिले की एक विवाहिता की कीटनाशक सेवन से मौत …

Leave a Reply