पत्रकारों से दुव्र्यवहार और मारपीट के मामले में संलिप्त कर्मचारियों की बर्खास्तगी की मांग को लेकर महामहिम छत्तीसगढ़ढ़ राज्यपाल से शिकायत
-ईस्नु प्रसाद यादव –
जनकपुर 05 मई 2022 (घटती-घटना)। लोकतंत्र का चौथा स्तंभ यानी पत्रकारिता पर लगातार हो रहे हमले और पत्रकारों से आए दिन हो रहे दुर्व्यवहार को लेकर सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ ने … को महा महीम राज्य पाल के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा! पिछले दिनों सरगुजा जिले में एक आदिवासी युवक की हत्या के मामले में पुलिस के खिलाफ लगातार समाचार लिखने वाले पत्रकार जितेंद्र जायसवाल पर सरगुजा पुलिस ने मर्दानगी दिखाते हुए न सिर्फ उन्हें गिरफ्तार किया बल्कि उनकी पत्नी की उपस्थिति में पत्रकार के साथ मारपीट की गई !सदभाव पत्रकार संघ ने इस मामले को शर्मनाक कृत्य बताते हुए पुलिस और प्रशासन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया! सर्किट हाउस बैकुण्ठपुर में रखी गई बैठक में निंदा प्रस्ताव के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि इस घटना में संलिप्त पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की बर्खास्तगी होनी चाहिए वही सरगुजा संभाग उपाध्यक्ष नत्थू प्यासी जी ने मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक पत्रकार को लॉकअप में अपराधियों की तरह अर्धनग्न कर बिठाए जाने के मामले की कड़ी निंदा करते हुए सिर्फ निलंबन को उचित नहीं मानते हुए बर्खास्तगी की मांग की है !छत्तीसगढ़ महामहिम राज्यपाल जी के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए सद्भाव पत्रकार संघ के जनकपुर इकाई के ब्लाक अध्यक्ष एवं मनेन्द्रगढ़ के ब्लाक अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों ने भी एक स्वर में ऐसे शर्मनाक कृत्य को अंजाम देने वाले पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की बर्खास्तगी की मांग की है ! उन्होंने महामहिम राज्य पाल से आग्रह किया है कि पत्रकारिता को कुचलकर पत्रकारों की आवाज को दबाने का प्रयास और षड्यंत्र किया जा रहा है! ऐसे बेलगाम अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है!ज्ञापन सौंपने गए प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सरगुजा संभाग प्रभारी डी सी बघेल सरगुजा संभाग उपाध्यक्ष श्री नत्थू प्यासी जी वरिष्ट पत्रकार दिनेश बड़ेरिया जी अजय ठाकुर वरुणेंद्र सिंह राकेश सोनी नारायण दत्त तिवारी राकेश बंसल वकील अंसारी बबलू लल्लू राम हनुमान यादव ईस्नु प्रसाद यादव रजनीश श्रीकांत जयसवाल खाखा जी अनिल पाण्डेय श्रीकांत जयसवाल अजीम अंसारी शाहिल अंसारी विजय साहू जी सहित अन्य पत्रकार साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे !
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur