Breaking News

कोरबा@शांतिपूर्ण ढंग से मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा ईद का त्योहार मनाया गया

Share


-नगर संवाददाता-
कोरबा, 03 मई 2022 (घटती-घटना)।
कोरोना काल मे 2 वर्ष की पाबंदियों के बाद इस वर्ष 03 मई को शांतिपूर्ण ढंग से सामूहिक तौर पर कोरबा जिले में कोरबा ईदगाह कब्रिस्थान,एसईसीएल मस्जिद,मदीना मस्जिद पुरानी बस्ती,जामा मस्जिद,नूरी मस्जिद,आला हजरत मस्जिद गेरवाघाट,गौसिया मस्जिद बालको,मुड़ापार मस्जिद के अलावा कई मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान के पवित्र महीने के बाद शव्वासी महीने में पड़ने वाला ईद-उल-फितर का त्यौहार वेहद खास होता है। मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे माह रोजा रखते है और फिर ईद का देखने के बाद अगले दिन ईद मनाते है।सोमवार 02 मई की रात ईद का चांद नजर आया। चांद देखे जाने के बाद ईद की नमाज अदा की गई। कोरबा में शांतिपूर्ण ढंग से मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा किए।


Share

Check Also

कोरबा@SECL खदान के लिए अस्पताल तोड़ने पर भड़के ग्रामीण…जीएम दफ्तर के बाहर प्रदर्शन,पुलिस से झड़प

Share कोरबा,19 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में SECL गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट …

Leave a Reply