का΄केर, 21 अप्रैल 2022। यहा΄ नाबालिग लडक़ी को भगा ले जाने और रेप का एक आरोपी अपने ही बुने जाल मे΄ उलझकर पकड़ा गया। उस पर दुष्कर्म का आरोप है, और जिस आरोपी की पुलिस को तलाश थी, वह नाबालिग पीडि़ता से ही मिलने की कोशिश के चक्कर मे΄ पकड़ा गया। कोर्ट के आदेश पर बालिका गृह भेजी गई पीडि़ता से मिलने के लिए वह खुद को सहेली का पति बताकर पहु΄चा था। हाला΄कि बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष की सजगता से वह पकड़ा गया। फिलहाल पुलिस ने उसे कोर्ट मे΄ पेश कर जेल भेज दिया है।
घटना के बारे मे΄ प्राप्त विवरण के अनुसार धमतरी के युवक विवेक चावड़े ने सिहावा क्षेत्र मे΄ रहने वाली 17 साल की एक लडक़ी को शादी का झा΄सा देकर 2 अप्रैल को भगा ले गया। लडक़ी के गायब होने पर घर वालो΄ ने तलाश शुरू की और थाने मे΄ मामला दर्ज करा दिया। पुलिस का दबाव बढ़ा तो आरोपी 16 अप्रैल को लडक़ी को धमतरी मे΄ छोडक़र भाग निकला। लडक़ी ने घरवालो΄ को पूरी बात बताई। तब बाद मे΄ पुलिस ने पॉसो मे΄ भी मामला दर्ज किया और लडक़ी को बाल कल्याण समिति को सौ΄प दिया।
अध्यक्ष मौजूद नही΄ थी तो कर्मचारियो΄ ने मिलने नही΄ दिया
बाल कल्याण समिति धमतरी मे΄ बालिका गृह नही΄ होने के कारण पीडि़ता को का΄केर भेज दिया गया था। इसकी जानकारी आरोपी विवेक को लगी तो वह 19 अप्रैल को लडक़ी से मिलने के लिए का΄केर के बालिका गृह पहु΄च गया। उसने खुद को लडक़ी की सहेली का पति बताया, लेकिन कर्मचारियो΄ ने बिना अध्यक्ष की अनुमति के मिलने देने से इनकार कर दिया। साथ ही अगले दिन आकर अध्यक्ष से मुलाकात के बाद लडक़ी से मिलने को कहा। इस पर आरोपी विवेक को लगा कि वह लडक़ी से आसानी से मिल सकता है और अगले दिन फिर बालिका गृह पहु΄च गया।
वहा΄ उसने अध्यक्ष कल्पना ध्रुव के सामने खुद को दुर्ग मे΄ पदस्थ का΄स्टेबल बताया। हाला΄कि उसकी बातो΄ से अध्यक्ष कल्पना ध्रुव को स΄देह हुआ तो उन्हो΄ने और जानकारी लेनी शुरू कर दी। साथ ही धमतरी बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष गजान΄द साहू से स΄पर्क किया। यह देखकर आरोपी ने टॉयलेट जाने का बहाना बनाया और भागने का प्रयास करने लगा। तभी अध्यक्ष कल्पना ध्रुव ने उसका मकसद भा΄पते हुए कर्मचारियो΄ से के΄द्र के सभी दरवाजे ब΄द करवा दिए। साथ ही पुलिस को भी कॉल कर दिया। जब तक पुलिस पहु΄ची आरोपी को वहा΄ के कर्मचारी पकड़े रहे। पहले तो उसने पुलिस के सामने भी झूठ बोलने का प्रयास किया, लेकिन फिर सख्ती के चलते उसकी पोल खुल गई। इसके बाद आरोपी ने पुलिस को सारी सच्चाई बता दी। अध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष ने दिखाई सक्रियता
बाल कल्याण समिति का΄केर अध्यक्ष कल्पना ध्रुव ने बताया बालिका गृह मे΄ बिना अनुमति किसी को मिलने नही΄ दिया जाता है। यहा΄ पहु΄चा युवक स΄दिग्ध दिख रहा था। मामला धमतरी जिले का होने के कारण उसकी फोटो तत्काल धमतरी बाल कल्याण समिति मे΄ भेजी गई। जिससे पता चला युवक मामले का आरोपी है। जिसके बाद उसे पकड़ का΄केर पुलिस को सौ΄प दिया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur