सूरजपुर 09 अप्रैल 2022 (घटती-घटना)। भाजपा किसान मोर्चा ने किसानों के धान के बोनस की राशि के कटौती के खिलाफ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया।आज यहां जिला मुख्यालय सूरजपुर में भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकरण साहू के नेतृत्व मे जमकर नारेबाजी की गई। किसान मोर्चा ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंन्तर्गत किसानों के धान खरीदी के चौथी किस्त की राशि के भुगतान मे 30 प्रतिशत से 40 प्रतिशत की कटौती के खिलाफ जमकर हल्ला बोला तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामकरण साहू, भाजपा जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल,किसान मोर्चा जिला महामंत्री कपिल पाण्डेय, सन्त सिंह भाजपा जिला मंत्री संदीप अग्रवाल, अजय अग्रवाल,शंकर जिंदिया, शशि कांत गर्ग, रणवीर सिंह,अमीर चन्द गुप्ता,आनंद सोनी, शिव संकर साहू, अमरजीत रजवाडे, सतेंद्र राजवाड़े,सुरेन्द्र राजवाड़े, जय प्रकाश उपाध्याय, सुमन्त साहू, कुंते राजवाड़े,नारायण राजवाड़े, प्राण राजवाड़े, तीलक राजवाड़े, भोला रवि,देवनारायण, रति राजवाड़े सहित बडी संख्या मे भाजपा व किसान मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur