Breaking News

कोरबा@एनटीपीसी कोरबा मैत्री महिला समिति द्वारा किया गया सिलाई मशीन एवं कूलर का वितरण

Share

कोरबा, 07अप्रैल 2022(घटती घटना)। एनटीपीसी कोरबा की मैत्री महिला समिति द्वारा मैत्री बंधन कार्यक्रम के तहत सिलाई मशीन एवं कूलर का वितरण किया गया। यह वितरण श्रीमती निवेदिता बसु, अध्यक्ष, मैत्री महिला समिति के कर कमलों द्वारा किया गया। बालक बालगृह दर्री को कूलर एवं ग्रामीण महिलाओं को समिति द्वारा सिलाई मशीन वितरित की गयी। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने एवं उनके कौशल विकास के लिए मैत्री महिला समिति द्वारा ये सतत प्रयास किया गया। उल्लेखनीय है कि, परियोजना प्रभावित ग्राम छुरीखुर्द के महिलाओं को सहयोगी संस्था छत्तीसगढ़ उद्यमिता विकास केन्द्र (सेडमैप) कोरबा द्वारा सिलाई मशीन का प्रशिक्षण दिया गया था। बालगृह दर्री में हुए वितरण कार्यक्रम में श्रीमती निवेदिता बसु द्वारा बालको के उज्ज्वल भविष्य एवं अच्छे कार्य करने हेतु अपना आशीर्वचन प्रदान करते हुए संस्था के अनुकरणीय पहल की प्रशंसा की एवं अपनी शुभ कामनाएँ दीं। कार्यक्रम में मैत्री महिला समिति के सभी वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।


Share

Check Also

सूरजपुर@ दिवंगत प्रधान आरक्षक की पत्नी को अनुकम्पा नियुक्ति

Share ,महिला आरक्षक के पद पर मिली नौकरीसूरजपुर,28 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सूरजपुर जिले में दिवंगत …

Leave a Reply