सूरजपुर, 04अप्रैल 2022(घटती घटना)। दिनांक 03.04.2022 को थाना प्रभारी ओड़गी को मुखबीर से सूचना मिली कि भैयाथान की ओर से अवैध कबाड़ लोड पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 15 डीएफ 4998 वाहन ओड़गी की ओर जा रहा है, जिसकी सूचना से पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश अग्रवाल को अवगत कराने पर उन्होंने तत्काल घेराबंदी कर पकड़ने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी के मार्गदर्शन में थाना ओड़गी की पुलिस ने डुण्डी चौक में घेराबंदी कर पिकअप वाहन को रोकवाया, वाहन की तलाशी लेने पर उसमें लोहे का कबाड़ लोड़ होना पाया, वाहन चालक श्याम सुन्दर एवं सुदामा ताम्रकार से कबाड़ के संबंध में दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जो चोरी का होने के पूर्ण अंदेशा पर धारा 41(1-4) जा.फौ./379 भादवि के तहत कार्यवाही करते हुए 1 टन कबाड़ कीमत 25 हजार रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन जप्त कर आरोपी श्याम सुन्दर ताम्रकार पिता गौरीशंकर उम्र 24 वर्ष व सुदामा ताम्रकार पिता गौरीशंकर उम्र 22 वर्ष निवासी इन्दरपुर, थाना ओड़गी को गिरफ्तार किया गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी ओड़गी रामसाय पैंकरा, एएसआई गुड्डु कुशवाहा, प्रधान आरक्षक सोहर लाल पावले, आरक्षक जीतलाल व सैनिक विष्णु यादव सक्रिय रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur