Breaking News

सूरजपुर @ कलेक्टर ने सुखमनिया को जनदर्शन सह जनसंवाद कक्ष में राशन कार्ड प्रदाय किया

Share

सूरजपुर 30 मार्च 2022 (घटती-खटना)। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने जनदर्शन सह जनसंवाद कक्ष में ग्राम देवनगर विकासखण्ड रामानुजनगर निवासी विधवा सुखमनिया पति स्व. पंचानबे कुमार को राशनकार्ड प्रदाय किया। आवेदिका मजदूरी का काम करती है तथा उनके दो छोट- छोटे बच्चे हैं उनके पास राशन कार्ड नहीं होने के कारण राशन का लाभ नहीं मिल रहा था। उन्होंने जनसंवाद कक्ष पहुंचकर राशन कार्ड की मांग की। जिस पर कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए खाद्य अधिकारी को पात्रतानुसार राशनकार्ड जारी करने के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर डॉ. सिंह ने जन संवाद कक्ष में सुखमनिया सिंह को अंत्योदय राशनकार्ड प्रदान किया। सुखमनिया को जनदर्शन सह जनसंवाद कक्ष में राशन कार्ड प्रदाय किया


Share

Check Also

अम्बिकापुर/पटना@विवाहिता की मौत के बाद विवाद,पिता ने पति पर लगाया जबरन जहर खिलाने का आरोप

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर/पटना,12 जून 2026 (घटती-घटना)। कोरिया जिले की एक विवाहिता की कीटनाशक सेवन से मौत …

Leave a Reply