सूरजपुर 28 मार्च 2022(घटती-घटना)। अनुविभागीय अधिकारी (रा.) जिला सूरजपुर द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार आमजनों, सहकारी समितियों, वृहद आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समिति (लेम्पस), प्राथमिक कृषि साख समिति, वन सुरक्षा समिति, महिला स्वयं सहायता समूह, ग्राम पंचायत अन्य उपभोक्ता सहकारी समिति तथा स्थानीय स्वशासीय निकाय को सूचित किया जाता है कि शासकीय उचित मूल्य दुकान उमेशपुर विकासखण्ड रामानुजनगर का नवीन एजेंसी नियुक्त किया जाना है। शासकीय उचित मूल्य दूकान संचालन के इच्छुक संस्था 13 अप्रैल 2022 तक कार्यालयीन समय शाम 05:30 बजे तक संबंधित कार्यालय में उपस्थित होकर अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में संस्था के प्रस्ताव एवं अन्य दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते है।
Check Also
अंबिकापुर@गाय-बैलों को हडिय़ा और घुघरी खिलाकर मनाया सोहराई पर्व, जूठा प्रसाद मानकर ग्रहण करते हैं परिवार के लोग
Share दीपावली के दूसरे दिन निभाई जाती है सदियों पुरानी परंपरा, पशुधन की पूजा से …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur