Breaking News

कोरबा@कुसमुंडा फोरलेन सड़क पर धूल का गुबार उड़ने से आम जनता परेशान ,भाजपाईयों ने किया उग्र प्रदर्शन

Share


कोरबा,21 मार्च 2022 (घटती-घटना)।जर्जर सड़क और अब सड़क निर्माण के दौरान उड़ रही बेतहाशा धूल कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र को भयानक स्तर पर बीमार कर रही है। यही वजह है कि भारतीय जनता पार्टी सड़क के बंद काम को शुरु कराने कुसमुंडा मे एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया और जल्द सड़क के बंद काम को सुरु करने की मांग प्रशासन से की ढ्ढ कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क से उड़ने वाली धूल से जर्जर सड़कों और बड़े बड़े गड्ढों से लोग परेशान हो गए है । फोरलेन सड़क निर्माण का काम रुक जाने से लोगो में काफी आक्रोश भी है,पानी छिड़काव की उचित व्यवस्था के साथ जल्द काम शुरू कराने की मांग को लेकर भाजपाईयों ने कुसमुंडा में एकदिवसीय धरना दिया और सड़क का काम जल्द से जल्द पूरा करने की मांग प्रशासन की । निर्माणाधीन सड़क का काम जल्द से जल्द पूरा नहीं करने पर भाजपाईयों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@दवाओं की उपलब्धता पर भी उठे सवाल

Share अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने जिले में दवाओं की सीमित …

Leave a Reply