सडक़ हादसा में शनिवार को तीन लोगों की हुई थी मौत,वहीं वरिष्ठ पत्रकार घटना में हुए है घायल

सूरजपुर 20 मार्च 2022 (घटती-घटना)। शनिवार को सुबह अपने निवास सूरजपुुर से एक पारंपरिक पारिवारिक पूजा में शामिल होने जा रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई जबकि एक ही हालत नाज़ुक है। घटना छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश सरहद पर मधुटिकरा के पास हुई जबकि, कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में अंचल के ख्यातिलब्ध सूरजपुर नगर के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे की मां, उनकी पत्नी और उनके युवा पुत्र नवीन दुबे का निधन हो गया है। जबकि उपेंद्र दुबे को अंबिकापुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि पत्रकार उपेंद्र दुबे पारिवारिक पूजा में शामिल होने बम्हनी जा रहे थे। जिस स्वीफ्ट कार क्रमांक सीजी 29 एडी -4103 में यह परिवार सवार था, वह अनियंत्रित हो गई। हादसे में वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे की माँ श्रीमती मानमती दुबे (70 वर्ष),उपेंद्र दुबे की पत्नी श्रीमती देव रुपी दुबे ( 55 वर्ष ), और उनके युवा पुत्र नवीन दुबे का निधन हो गया है। पत्रकार उपेंद्र दुबे को गंभीर हालत में अंबिकापुर के स्थित एक निजी अस्पताल भर्ती कराया गया था अब खतरे से बाहर हैं ।
कुनाल ने दी मुखाग्नि
कुनाल दुबे ने अपने बड़े भाई नवीन दुबे मां देव रूपी दुबे दादी मानमती दुबे ने अपनी मां दादी बड़े भाई मुखाग्नि दी तो यह दृश्य देख शवयात्रा में शामिल सभी की आंखों से अश्रुधारा बहने लगी।
शोक में डूबा शहर
शनिवार को सुबह-सुबह 8:00 बजे इस घटना की खबर सूरजपुर पहुंची और जैसे ही सूचना आई वैसे ही पूरा शहर शोक में डूब गया । उपेंद्र दुबे लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े हुए है। हादसे में उनके घायल होने की खबर लगते ही उन्हें जानने, पहचानने वाले स्वास्थ्य की जानकारी लेने अंबिकापुर के लाइफ लाइन अस्पताल पहुंचने लगे हैं। इधर घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सडक़ दुर्घटना पर शोक जताया
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित भाजपा जिलाध्यक्ष बाबुलाल अग्रवाल ने वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र दुबे के परिजनों के निधन पर दुख जाताया है। पत्रकार दुबे परिजनों एक दुखद सडक़ हादसा में तीन लोगों की मौत हो गयी है। इस घटना में पत्रकार उपेन्द्र दुबें गंभीर से रूप से घायल हो गये है,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित भाजपा जिलाध्यक्ष बाबुलाल अग्रवाल ने घटना के मृतकों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कि है। इसके साथ ही पत्रकार श्री दुबे के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़
वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे की उनकी माता पुत्र पत्नी की मौत की खबर सुन बड़ी संख्या में लोग सूरजपुर के मुक्तिधाम में पहुंचे और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। शवयात्रा में क्षेत्र के विधायक खेलसाय सिंह, पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा , भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल , कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, एसडीएम रवि सिंह , कोतवाली प्रभारी दीपक पासवान,व सभी पत्रकार , गणों के अलावा विभिन्न दल से जुड़े जनप्रतिनिधियों , सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, कर्मचारी, अधिकारी व पार्षद – पत्रकार ने यहां श्रद्धा सुमन अर्पित किया
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur