सूरजपुर 12 मार्च 2022 (घटती-घटना)। भाजयुमो मंडल सूरजपुर शहर के द्वितीय कार्यसमिति का बैठक भाजयुमो जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती की अतिथि में संपन्न हुआ जिसमें अध्यक्षता भाजयुमो मंडल अध्यक्ष किशन देवांगन के नेतृत्व में किया गया किशन देवांगन ने अपने 10 महीने का कार्यकाल का जो कार्य युवा मोर्चा की टीम ने किया उसकी विस्तार से वर्णन किया और मिशन 2023 को देखते हुए प्रत्येक वार्ड में अपना बुथ अध्यक्ष स्थापित किया और सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार किए गए झूठे वादे व कार्यों सरकार को आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में भाजपा का सरकार बनाना है इस दौरान भाजयुमो जिला अध्यक्ष रविन्द्र भारती ने अपने मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं को बताया की आज भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भारत एक नई ऊंचाइयों को छू रहा है आज रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के दौरान भारत के छात्रों को मिशन गंगा के तहत निकालने का कार्य प्रधानमंत्री के द्वारा किया जा रहा है इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल जिला महामंत्री राजेश महलवाला सूरजपुर मंडल अध्यक्ष अज्जू अग्रवाल प्रभारी यशवंत प्रताप सिंह सूरज सेठी दिनेश यादव आनंद सोनी राजेश साहू राजू देवांगन भाजयुमो महामंत्री प्रीतम सोनी उपाध्यक्ष संजू सोनी मयंक तिवारी कोषाध्यक्ष पंकज सोनी मंत्री राकेश महाराज संजय यादव विनय देवांगन विकास साहू विशाल देवांगन चंकी देवांगन रंजन सोनी विजय राजवाड़े सभी वार्ड के बुथ अध्यक्ष व बड़ी संख्या में भाजयुमो के कार्यकर्ता मौजूद रहे
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur