Breaking News

सूरजपुर@महिलाओं को रोजगारमूलक गतिविधियों से जोड़ने जिला प्रशासन है सदैव तत्पर

Share


सूरजपुर,11 मार्च 2022 (घटती-घटना)।
कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव एवं प्रशिक्षु आईपीएस श्री संदीप कुमार पटेल ने आनन्द रिहन्दम में समुदाय आधारित संवहनीय कृषि प्रशिक्षण एवं ग्राम पर्री में स्थित लाइवलीहुड कॉलेज में चल रहे वित्तीय साक्षरता समुदाय संसाधन व्यक्तित्व प्रशिक्षण का निरीक्षण किया व आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जिला पंचायत सीईओ ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के मूल उद्देश्य को बताते हुए कहा कि गरीब परिवारों को लाभकारी स्व-रोजगार और कुशल मजदूरी रोजगार के अवसरों तक पहुंचने में सक्षम बनाकर गरीबी को कम करना, जिसके परिणामस्वरूप गरीबों की मजबूत जमीनी संस्थाओं के निर्माण के माध्यम से स्थायी आधार पर उनकी आजीविका में उल्लेखनीय सुधार करना है। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही दीदीयों को सरकार के मशानुरूप महिला समूहों को गौठानों में चल रहे विभिन्न गतिविधियों में अपनी भागादीरी अधिक से अधिक बढ़ाने की जरूरत है। जिसमें मुर्गी पालन, बकरी पालन, मशरूम उत्पादन, बाड़ी विकास, वर्मी कम्पोस्ट के अलावा अन्य रोजगारमूलक गतिविधियों जैसे दाल मिल, राइस मिल, मसाला मिल, तेल मिल, आटा मिल लगाकर अपनी आय को बढ़ाने की आवश्यकता है।


Share

Check Also

सूरजपुर/भैयाथान@ मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में वैकल्पिक व्यवस्था भी खत्म,ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Share 10 दिन का अल्टीमेटम—रपटा मरम्मत,स्थायी पुल और 15 दिन में ध्वस्त निर्माण की जांच …

Leave a Reply