Breaking News

कोरबा@कलेक्टर कोरबा की पहल पर अब आमजनों की समस्याएं सुलझाने हर महीने के दूसरे-चौथे शुक्रवार को गांव में लगेंगे शिविर

Share


कोरबा 03 मार्च 2022 (घटती-घटना)। कोरबा जिले के दूरस्थ वनांचलो से लेकर पूरे जिले के रहवासियों के लिए अच्छी खबर है के, कलेक्टर श्रीमती रानू साहू की पहल पर अब जिले वासियो को उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान मिल जाएगा। जिला प्रशासन के अधिकारी- कर्मचारी अब ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए गाँव गाँव तक पहुचेंगे। पूरे जिले में हर महीने के दूसरे और चौथे शुक्रवार को चिन्हांकित गाँव में ‘सरकार तुंहर द्वार- समस्या समाधान शिविर आयोजित होंगे। एक ग्राम पंचायत में शामिल पारा- बसाहट के साथ आसपास के गांवों को मिलाकर क्लस्टर के रूप में ये शिविर लगेंगे। इन शिविरों में सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। शिविरों में आमजनो की समस्याओं के संबंध में आवेदन लेकर यथा संभव समाधान तो किया ही जायेगा, इसके साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं को जानने दस दिन पहले से गांव में सर्वे भी किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती साहू ने पहले शिविर का आयोजन कोरबा विकासखंड में आयोजित करने की योजना बनाई है। उन्होंने इसके लिए सभी तैयारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दे दिए है। संभवत: पहले समस्या समाधान शिविर कोरबा विकासखंड में इस महीने के दूसरे शुक्रवार को आयोजित होने की संभावना है। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बताया कि कोरोना काल के दौरान पिछले कई दिनों से ग्रामीण इलाकों में लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर नही लग पाए थे। अब स्थिति सामान्य होने के बाद लोगो की समस्याओं का निराकरण उनके गांव-घर तक पहुँच कर किये जाने की योजना है। श्रीमती साहू ने बताया कि जिले में पहले ही ग्रामीण इलाकों तक इलाज की बेहतर सुविधाएं पहुंचाने मेगा हेल्थ शिविर लगाए जा रहे है,अब दूसरी समस्याओं के निराकरण के लिए उसी तर्ज पर समस्या समाधान शिविर लगाए जाएंगे। गांव में दस दिन पहले से सभी विभागीय अधिकारी-कर्मचारी सर्वे कर लोगों की जरूरतों,समस्याओं और मांगों को चिन्हांकित करेंगे। शिविर के दिन चिन्हांकित लोगों को ग्राम पंचायत के माध्यम से शिविर में लाया जाएगा और मौके पर उनकी समस्याओं का यथा संभव निराकरण कर दिया जाएगा। मौके पर निराकृत नहीं हो सकने वाली समस्याओं और मांगों को समाधान के लिए उच्च कार्यालयों को भेज दिया जाएगा।


Share

Check Also

रायपुर@पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि,अन्याय पर होगा प्रदेशव्यापी विरोध:प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन

Share रायपुर में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और पत्रकार एकजुटता पर बनी रणनीति …

Leave a Reply