Breaking News

कोरबा @भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड के मुख्य चिकित्सालय ने 1144 बच्चों को पिलाई पल्स पोलियो की खुराक

Share

कोरबा 03 मार्च 2022 (घटती-घटना)। राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान में भागीदारी करते हुए भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के मुख्य चिकित्सालय ने 1144 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक अभिजीत पति ने अस्पताल में नन्हे-मुन्नों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। पल्स पोलियो कार्यक्रम में श्री अभिजीत पति तथा बालको अस्पताल के चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों ने बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई। बालको अस्पताल के अलावा बालको नगर के विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग टीमें तैनात कर पल्स पोलियो खुराक पिलाई गई ।


Share

Check Also

सीतापुर@ जहरीली शराब ने छीनी बेटे की जान

Share ,सदमे में मां ने भी तोड़ा दमसीतापुर,02 जून 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के सीतापुर …

Leave a Reply