सूरजपुर ,03 मार्च 2022(घटती-घटना)। भैयाथान जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत सत्यनगर जाबर पारा में आज गुरुवार को सी ई ओ राम दयाल साहू और सभा पति अभय प्रताप सिंह के साथ बुलेट पर सवार होकर पहुंचे. वहाँ चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और उसके निराकरण का भी आश्वाशन भी दिया. विदित हो कि ग्राम पंचायत के लोगों द्वारा पूर्व में अनशन किया गया था. जिस पर एस डी एम भैयाथान प्रकाश सिंह राजपूत द्वारा द्वारा लोगों को एक माह के अंदर समस्याओं के निराकरण करने का आश्वासन दिया था. इसी क्रम में आज सभापति अभय प्रताप सिंह बुलेट पर सी ई ओ राम दयाल साहू को लेकर जाबर पहुंचे थे. इस दौरान सडक़ निर्माण कराने की बात भी कही गई है. इस अवसर पर पी ओ विजय एक्का, सरपंच सचिव, पटवारी, रोजगार सहायक सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे.
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur