सूरजपुर,21 फरवरी 2022(घटती घटना)। जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव ने केनापारा पर्यटन स्थल में लगाए जा रहे प्लांटेशन कार्यों का जायजा लिया। जहां उन्होंने लगाए जा रहे पौधों में पानी की पर्याप्त व्यवस्था हो उसके लिए पानी, पाइप, लेमन ग्रास आदि की व्यवस्था संबंधित विभाग को सुनिश्चित कर कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए।उन्होंने पर्यटन स्थल परिसर में बन रहे किड्स जोन, सामुदायिक शौचालय, बेबी फीडिंग रूम, सेल्फी जोन, फाउंटेन एवं लाइटिंग व्यवस्था के कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटकों को गार्डन में बैठने की सुविधा उपलब्ध कराने गार्डन में चेयर लगाने की निर्देशित किया।
इस दौरान इस दौरान बीएमओ डॉ प्रशांत सिंह, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा कार्यपालन अभियंता श्री एम एस राजपूत, एसडीओ मोहम्मद फरहान,मनरेगा एपीओ श्री केएम पाठक , जिला पंचायत एपीओ श्री कीर्ति खुसरो सहित अन्य उपस्थित थे।सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur