सूरजपुर,18 फरवरी 2022(घटती-घटना)। कार्यालय कलेक्टर द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा-दुर्घटनाओं के लिए 3 पीड़ित परिवारों को 9 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसमें तहसील सूरजपुर के ग्राम कन्दरई निवासी मृतिका कदमकुंवर पति देवनारायण जाति बिंझिया की मृत्यु कुआं के पानी में डूबने के कारण पति देवनारायण आ. बन्नूराम पुत्र शिवबालक व पुत्री सासेन कुमारी को, व तहसील भैयाथान के ग्राम चुनगड़ी निवासी मृतिका कलेसरी बाई पति लालसाय सिंह जाति गोंड की मृत्यु कुआं के पानी में डूबने के कारण से भाई तपेसर राम आ. साहेबा को 4-4 लाख एवं तहसील ओड़गी के ग्राम ओड़गी निवासी मृतक देवदत्त आ. सुखई जाति पण्डो की मृत्यु मिट्टी खदान में दबने से दम घुटने के कारण से पिता सुखई पण्डो आ. किशुन पण्डो को, 1 लाख 50 हजार रूपए स्वीकृत किया गया है।
यह राशि आबंटन की प्रत्याशा में मांग संख्या 58 शीर्ष 2245 प्राकृतिक आपदा राहत के अन्तर्गत वर्ष 2021-22 में आबंटन की प्रत्याशा में विकलनीय होगा।
Check Also
अंबिकापुर@सुपरमैन रंजीत गुप्ता की टीम का फिर शिकंजा, 21 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Share मठपारा में खुलेआम बिक्री की शिकायतों के बाद कार्रवाई,यामाहा स्कूटी भी जब्त,सवाल—बार-बार जेल जाने …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur